कार और मोटर साइकिल में हुई टक्कर:- एक युवक की हुई मौत दूसरा युवक गंभीर रूप से हुआ घायल,जांच में जुटी पुलिस
सक्ती जिले में कार और मोटर साइकिल में आमने सामने जोरदार टक्कर हुई है। एक युवक की घटना स्थल पर मौत हुई है वही दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है जिसे उपचार के लिए रायपुर रेफर किया गया है। पुलिस ने कार को जब्त किया है मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
जानकारी अनुसार, कार क्रामंक 11BF 9001 का चालक मंदिर दर्शन के लिए चंद्रपुर जा रहे थे। वही मोटर साइकिल में सवार दो युवक डभरा काम से आए हुए थे काम खत्म होने के बाद वापस घर जा रहे थे। तभी तेज रफ़्तार कार ने सामने से जोरदार ठोकर मारी है जिससे मोटर साइकिल सवार दोनो युवक सड़क किनारे जा गिरे।
दोनो युवक गंभीर रूप से घायल हुए जिन्हे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। जिसमें युवक दिनेश कुमार सीदार उम्र 32 वर्ष की सिर पर गंभीर चोट आने ने चेक के दौरान मृत घोषित किया गया है। वही दूसरा युवक शांति सीदार उम्र 34 साल की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद रायपुर रेफर किया गया गया।
डभरा पुलिस ने कार को जब्त किया गया है। और मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।



