IPL में सट्टा खिलाने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार:-20 हजार रुपए नगद,3 मोबाइल फोन बरामद, जुआ एक्ट के तहत केस दर्ज
जांजगीर चांपा जिले में आईपीएल क्रिकेट में सट्टा खिलाने वाले दो आरोपी पंकज राठौर (22) वर्ष वार्ड नंबर 22 जांजगीर और अभिनव मित्तल (29) वर्ष को खैरागढ़ छूईखदान से गिरफ्तार किया गया है। दोनो आरोपियों के खिलाफ सिटी कोतवाली में छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 6,7 के तहत केस दर्ज कर, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
दरअसल,सिटी कोतवाली पुलिस और सायबर टीम को सूचना मिली थी कि शनि मंदिर भीमापार के पास एक युवक पंकज राठौर आईपीएल क्रिकेट मैच में फोन के माध्यम से सट्टा खिला रहा है। पुलिस टीम ने रेड की कार्यवाही करते हुए मौके पर से पंकज राठौर के पास से आईपीएल क्रिकेट मैच में सट्टा खिलाते मोबाइल फोन से पकड़ा गया। पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर बताया की उसे उसके दोस्त अभिनव मित्तल ने व्हाटएप्प के माध्यम से सट्टा खिलाने के लिए लिंक भेजा था। पंकज राठौर के पास से 1 मोबाइल और 1 हजार रू नगद राशि बरामद किया गया। दूसरा युवक अभिनव मित्तल जोकि जांजगीर में नहीं था जिसकी तकनीकी मदद से खैरागढ़ के छुईखदान से पकड़ा गया। जिसके पास से 2 नग मोबाइल फोन जिसमे आईपीएल क्रिकेट मैच का सट्टा लिखा और लेंन देंन का हिसाब लिखा हुआ मिला साथ ही 19 हजार रू नगदी रकम बरामद किया गया है।
सिटी कोतवाली थाना में जुआ एक्ट के तहत केस दर्ज..
दोनो आरोपी पंकज राठौर और अभिनव मित्तल के खिलाफ सिटी कोतवाली थाने में छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 6,7 के तहत केस दर्ज किया गया,जहा दोनो आरोपियों के पास से सदर सबूत मिलने पर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।



