नाबालिग से छेड़छाड़ का तीन साल से फरार आरोपी गिरफ्तार, शिवरीनारायण पुलिस की बड़ी कार्रवाई
जांजगीर-चांपा, 19 जनवरी 2026।
थाना शिवरीनारायण पुलिस ने नाबालिग से छेड़छाड़ के मामले में तीन वर्षों से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी बीरबल कश्यप, उम्र 25 वर्ष, निवासी कुरियारी, थाना शिवरीनारायण को पुलिस ने विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी के विरुद्ध वर्ष 2022 में नाबालिग से छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया गया था। मामले को गंभीरता से लेते हुए लगातार तलाश की जा रही थी। पूछताछ के दौरान आरोपी ने जुर्म स्वीकार किया, जिसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया।
आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 354 एवं पॉक्सो एक्ट की धारा 8 के तहत कार्रवाई की गई है।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी राजीव श्रीवास्तव सहित शिवरीनारायण पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।



