ट्रेन के 2AC में iPhone 17 बेच रहा था बंदा, पैसेंजर ने कैमरा चेक करने के लिए लिया फोन तो खुल गया राज
ट्रेन में सफर के दौरान पैंट्री वालों का चाय-समोसा भले एक बार को महंगा मिले। लेकिन पावरबैंक और ईयरफोन बेचने वाले कुछ दुकानदार, इन्हें इतने सस्ते दाम पर बेच रहे होते हैं कि कई बार यात्री इनकी जाल में फंस जाते हैं। लेकिन सच्चाई यह है कि ऐसे लोगों से हमेशा सतर्क रहना चाहिए। वरना पावरबैंक के अंदर रेत फंसी भी मिल सकती है।
2AC में बेच रहा था iPhone
अब तक तो ऐसी चीजें ट्रेन के जनरल बोगी में ही देखने को मिला करती थी। लेकिन इस बार एक वायरल वीडियो में ट्रेन के 2AC में एक बंदा महंगे-महंगे फोन बेचता नजर आता है। उस बंदे के पास Vivo से लेकर iPhone 17 प्रो मैक्स तक होता है। ऐसे में वीडियो बना रहा बंदा जब उसे बुलाता है और iPhone मांगता है। तो वीडियो का असली राज खुल जाता है।
ऐसे खुला राज
सेकंड AC में कथिततौर पर फोन बेच रहे बंदे से जब शख्स iPhone 17 प्रो मैक्स लेता है और तब वह सबसे पहले उसका कैमरा चेक करता है। कैमरा क्वालिटी ओके लगने पर बंदा जब, फोन बेचने वाले से लॉक खुलवाता है। तब फोन साफतौर पर यूज किया हुआ लगता है। इसके अलावा फोन ट्रेन के अंदर किसी Wi-Fi नेटवर्क से भी कनेक्ट होता है। इस iPhone की कीमत बंदा 20 हजार रुपये बताता है।
iPhone 17 प्रो मैक्स है भाई



