जांजगीर चांपा में शव सड़क पर रखकर चक्का जाम:- नेताजी फर्नीचर की कर्मचारी की मौत, परिजनों ने की 8.50 लाख रुपए मुआवजा चक्का जाम समाप्त
जांजगीर चांपा जिले के सुभाष चंद्र बोस चौक स्थित नेताजी फर्नीचर में कर्मचारी की छत से गिरने पर गंभीर चोट आने के बाद इलाज जारी था। 31 दिसंबर को ऑपरेशन हुआ था जोकि आज शुक्रवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजन दुकान संचालक ने 8.50 लाख रुपए की मुआवजा राशि दी ,जिसके बाद चक्का जाम समाप्त किया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है।
मिली जानकारी अनुसार,,मृतक हरि चरण प्रधान 35 वर्ष जोकि नेता जी फर्नीचर की दुकान में लगभग 18 वर्षों से काम कर रहा था। 13 नवंबर 2025 को सीढ़ी से फिसल कर गिरने से दाए पैर की जांघ और एड़ी के पास गंभीर चोट आई थी। जिसके बाद दुकान संचालक ही बिलासपुर जिले के डेका गांव में आयुर्वेदिक इलाज करा रहा था। जिसके बाद तबीयत सुधार नहीं होने पर परिजनों ने 29 दिसंबर को चांपा के नायक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां 31 दिसंबर को ऑपरेशन हुआ जिसके बाद आज शुक्रवार की दोपहर करीबन 12 बजे को उसकी मौत हो गई।
नेताजी फर्नीचर के संचालक भी घर गया हुआ था,जहां परिजनों से बात करने पर जो भी मृत के काम में जो भी खर्चा होगा दूंगा। कही मगर बात नहीं बनी जिसे लेकर परिजन ने भीम आर्मी के सदस्यों को सूचना दी। जिसके बाद शव को लेकर नेता जी फर्नीचर दुकान के सामने रखकर पीड़ित परिवार को 50 लाख रुपए मुआवजा, दोनो बच्चों की पढ़ाई की मांग की है।
घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस टीम, SDM राजस्व अधिकारी मौके पर पहुंचे है समझाइए दी गई जिसके बाद दोनों पक्षों में 8.50 लाख रुपए की मुआवजा राशि दी गई और चक्का जाम समाप्त किया गया।



