हसौद में रात्रिकालीन डांस प्रतियोगिता आज

हसौद। मां महामाया की पावन नगरी हसौद में पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी एकदिवसीय रात्रिकालीन डांस प्रतियोगिता का आयोजन रखा गया है। आयोजक समिति की ओर से विजेता टीम को आकर्षक इनाम दिया जाएगा। इस प्रतियोगिता में आयोजक समिति की ओर से सामूहिक, युगल एवं एकल डांस की श्रेणियां रखी गई हैं, जिसमें प्रतिभागियों को अपनी कला प्रदर्शन करने का अवसर मिलेगा। सामूहिक, युगल और एकल श्रेणियों की डांस प्रतियोगिता में भाग लेकर जीतने वाली विजेता टीम को आयोजक समिति की ओर से पुरस्कार के रूप में निर्धारित रुपए और शील्ड प्रदान किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि नव वर्ष 2026 के पावन अवसर पर 31 दिसंबर की रात्रि हसौद के बाजार चौक में पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी युवा संघ समिति हसौद के द्वारा एकदिवसीय रात्रिकालीन डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। डांस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागियों के लिए समिति की ओर से प्रवेश शुल्क निर्धारित की गई है जिसमें सामूहिक डांस के लिए 301 रुपए, युगल डांस के लिए 201 रुपए, एकल डांस के लिए 151 रुपए शुल्क निर्धारित है। सामूहिक डांस प्रतियोगिता के विजेता टीम को समिति की ओर से प्रथम पुरस्कार के रूप में 15051 एवं शील्ड प्रदान किया जाएगा, युगल डांस प्रतियोगिता के विजेता टीम को प्रथम पुरस्कार के रूप में 7051 रुपए एवं शील्ड प्रदान किया जाएगा एवं एकल डांस प्रतियोगिता के विजेता टीम को 5051 रुपए शील्ड प्रदान किया जाएगा। 31 दिसंबर की रात्रि 8 बजे से यह प्रतियोगिता आरंभ होगा, डांस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागियों के लिए समिति की ओर से भोजन की उत्तम व्यवस्था की गई है। संरक्षक भुवन सिन्हा, अध्यक्ष अशोक साहू, उपाध्यक्ष राजकुमार साहू, सचिव सीएम भारद्वाज, सहसचिव लाला साहू, कोषाध्यक्ष शांतिराम साहू, सह कोषाध्यक्ष चिकेंन्द्रा यादव सहित समिति के सदस्यगण और विशेष सहयोगिकरण इस आयोजन को सफल बनाने तनमयता से लगे हैं।



