पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने कोसा साल व कासा का पचहर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे. पी. नड्डा एवं CM विष्णुदेव साय को भेट किया।
जांजगीर-चांपा। छ. ग. विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने कोसा का साल व कासा का पचहर से भाजपा के माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जे. पी. नड्डा जी एवं माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी को भेट किया।
राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जे.पी. नड्डा जी ने अपने जांजगीर प्रवास के पुराने दिनों को स्मरण करते हुए कहा कि पहले भी मैं जांजगीर आया हूं, नहर किनारे रेस्ट हाउस में रुका भी था और हमारे पुराने साथी नारायण चंदेल जी के जांजगीर-नैला रेलवे स्टेशन के समीप जनसंपर्क कार्यालय में चाय भी पिया था। उनके पुराने दिनों के स्मरण को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों ने प्रशंसा की।



