प्रचार प्रसार के अभाव में सुशासन सप्ताह शिविर केवल औपचारिक ही रह गया,ग्रामीणों को शिविर का नही मिल रहा है लाभ
शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ जिले के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने विशेष शिविर
अकलतरा ।जनपद पंचायत अकलतरा में सुशासन सप्ताह प्रशासन गांव की ओर 2025 अंतर्गत 19 दिसम्बर से 25 दिसम्बर 2025 तक आयोजित करना है।
सुशासन सप्ताह प्रशासन गांव की ओर कार्यक्रम जनपद पंचायत अकलतरा के ग्राम पंचायत हरदी (महामाया)में आयोजित हुई।यह जन समस्या निवारण शिविर की प्रचार प्रसार के अभाव में ग्राम हरदी के गिने चुने ग्रामीण ही शिविर में पहुचे थे शिविर में ग्रामीणों की अनुपस्थिति ही बता रही है कि पंचायत विभाग द्वारा राज्य सरकार की महत्पूर्ण कार्यक्रम का जमीनी स्तर पर कैसे चल रहा है यह केवल औपचारिक ही रह गया है। जो महिलाएं तस्वीर में दिख रही है वे बिहान योजना स्व सहायता समूह की बहने है जिन्हें भीड़ बढाने सरकारी कार्यक्रमों में लाया जाता है बिहान योजना की बहने यदि कार्यक्रम में नही आते तो गिनती के लोग थे।ऐसे में राज्य सरकार की सुशासन सप्ताह प्रचार प्रसार के अभाव में दम तोड़ रही है जबकि शासन की मंशा है कि ग्रामीणों को सरल तरीके से योजनाओं का लाभ जनजन तक पहुचे और समस्याओ का निदान बिना कार्यलयों के चक्कर लगाए हो जाये परन्तु अधिकारियों की कार्यप्रणाली से लोगो को समस्याओ से निदान नही मिल रहा है। जनपद पंचायत अकलतरा का बड़े आबादी वाले गाँव हरदी में सुशासन सप्ताह शिविर में ग्रामीणों का रुचि नहीं दिखने से बड़ा सवाल खड़ा हो रहा है। शिविर में प्राप्त होने वाले आवेदनों का निराकरण संबंधित विभागों द्वारा किया जाता है। इस अभियान के माध्यम से राज्य सरकार के विभिन्न विभागों की सक्रिय भागीदारी और सहयोग से सुशासन को बढ़ावा देना एवं शासकीय योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। इसके लिए ग्राम पंचायतों एवं शहरी क्षेत्रों के कलस्टर में विशेष शिविरों एवं कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसके माध्यम से शासन की विभिन्न योजनाओं को जनसामान्य तक सुगमता से पहुंचाने एवं सार्वजनिक शिकायतों का विशेष शिविरों में निराकरण किया जाता है। अधिकारियों को क्षेत्रीय ग्राम पंचायतों के नागरिकों को आमंत्रित करते हुए नियुक्त नोडल अधिकारी ग्राम पंचायतों में नागरिकों की शिकायत एवं मांग के आवेदनों को एकत्रित कर तत्काल संबंधित विभागों को वितरित करेंगे तथा परीक्षण कर समाधान सुनिश्चित करने होते है।
शिविर की सूचना क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों को नही होने का लगा आरोप बताया जा रहा है की क्षेत्र के जिला पंचायत अध्यक्ष एंव जिला पंचायत सदस्यों को सुशासन सप्ताह शिविर की सूचना नही दी गई थी जिससे वे शिविर में नही पहचे सके। ग्राम पंचायत हरदी की शिविर केवल औपचारिक ही रह गया। अब आगे आयोजित शिविर में क्या होता है देखना होगा।
नवपदस्थ सीईओ का पहला कार्यक्रम होने से चूक स्वाभाविक है लेकिन यहां पदस्थ बाबुओं को जानकारी होने के बाद भी जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित नही करना यह बड़ा सवाल है।



