चोरी के फरार आरोपी की डेढ़ साल बाद हुई गिरफ्तारी,पुलिस को दिया था चखमा,दो आरोपी पूर्व में गिरफ्तार
कोरबा जिले में सरिया चोरी की घटना को अंजाम देने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार,पूर्व में पुलिस ने दो आरोपी की गिरफ्तारी की गई थी। वही घटना दिनाक से एक आरोपी फरार हो गया था जिसे भी गिरफ्तार किया गया है।
दरअसल, डेढ़ साल पहले आरोपी सुहैल खान अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलाकर सरिया की चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। सरिया चोरी की रिपोर्ट मानिकपुर चौकी थाने में दर्ज कराई गई थी। जिसमे से दो आरोपी को पूर्व में पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था । वही घटना घटना दिनाक से आरोपी सुहैल खान पुलिस को चखमा देकर फरार हो गया। आरोपी डेढ़ साल तक जम्मू कश्मीर में रहकर रोजी मजदूरी का काम करता था।
भाई की शादी में आया था आरोपी,पुलिस ने किया गिरफ्तार..
मानिकपुर चौकी प्रभारी ने बताया की सूचना मिली की आरोपी सुहैल खान अपने भाई के शादी में शामिल होने के लिए कोरबा आया हुआ है। सूचना मिलने पर आरोपी को शादी वाले घर से पकड़ा गया है। आरोपी सुहैल खान शादी होने के बाद फिर से जम्मू कश्मीर भागने के फिराक में था। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय भेजा गया जहा से जेल दाखिल कराया गया है।



