मरम्मत के अभाव में गड्ढों में तब्दील हुआ मुख्य मार्ग – लोक निर्माण विभाग
मेन रोड बिर्रा चौक से आगे तक सड़क की हालत
सक्ति/हसौद – गांव और शहर के विकास के लिए सड़क की अहम भूमिका होती है. एक तरफ सरकार गांवों और शहरों में चमचमाती सड़क बनाने की बात करती है, तो वहीं जांजगीर-चांपा / सक्ति जिले में सरकारी दावे उल्टे साबित हो रहे हैं, इसके बावजूद यहां मौजूद सड़क की हालत बेहद जर्जर है.
बेमौसम बारिश से जहां सड़क कीचड़ से सराबोर हो जाती है. तो गर्मी के दिनों में यहां धूल के गुब्बारे उड़ते हैं. बिर्रा से कैथा की दूरी महज 7 किलोमीटर है. इस सड़क की हालत इतनी जर्जर है कि इस पर राहगीरों को बरसात में तो पैदल चलना मुश्किल हो रहा है लेकिन आम दिनों में भी धूल से बहुत परेशानी होती है।
गड्ढों में तब्दील हुई सड़क
ग्राम के ग्रामीणों का कहना है कि सड़क में बड़े-बड़े गड्ढे हो चुके हैं. जिस कारण गड्ढे में पानी और कीचड़ भरा हुआ है. जो जानलेवा साबित हो रहा है. सड़क के गड्ढे इतने गहरे हैं कि रोजाना यहां भारी वाहन जैसे कैप्सूल ट्रक, हाइवा गड्ढे में फंस रहे हैं. दुपहिया वाहन चालक और साइकिल सवार गिर रहे हैं.जनवरी 2025 से अभी तक हो चुके है कई बड़े हादसे फिर भी नहीं किया जा अच्छे से मरम्मत लोक निर्माण विभाग उप संभाग चांपा के अंतर्गत बिर्रा से घिवरा, मल्दा होते हुए हसौद – डभरा चंद्रपुर मुख्य मार्ग की हालत बहुत खराब हो गई है। मुख्य मार्ग में बिर्रा , घिवरा और मल्दा और हसौद सहित आदि गांव में मुख्य मार्ग पर बड़े-बड़े जानलेवा गड्ढा हो गए हैं। जिसके कारण आने जाने वाले दो पहिया और चार पहिया वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस मार्ग में बड़े-बड़े भारी और ओवर लोड वाहन कैप्सूल, हाईवा, ट्रक, बस आदि रोजाना हजारों की तादाद में चलते हैं। और बड़े-बड़े जानलेवा कई जगह गहरी और लंबा चौड़ा गड्ढा को बचाने के चक्कर में बाइक सवार गिरकर घायल हो जाते हैं। जिसको ग्रामीणों की मदद से अस्पताल तक पहुंचाया जाता है। और इधर लोक निर्माण विभाग के अधिकारी कर्मचारी मुख्य मार्ग को मरम्मत करने के बजाय कुर्सी में बैठकर कार्यालय की शोभा बढ़ा रहे हैं।
गौरतलब है कि नवीन जिला सक्ती के जैजैपुर विधानसभा के अंतर्गत ग्राम बिर्रा , घिवरा, मल्दा,हसौद,डभरा में चंद्रपुर मुख्य मार्ग पर बड़े-बड़े जानलेवा गड्ढा हो गया है। जिसको लोक निर्माण विभाग के अधिकारी कर्मचारी मुख्य मार्ग को मरम्मत करने के बजाय कुर्सी में बैठकर कार्यालय की शोभा बढ़ा रहे हैं। यह मुख्य मार्ग लोक निर्माण विभाग उप संभाग चांपा के अंतर्गत बिर्रा से घिवरा, मल्दा,हसौद,धमनी,डभरा होते हुए चंद्रपुर तक की हालत बहुत ही ज्यादा खराब है। और इसी मुख्य मार्ग पर तहसीलदार, अनुविभागीय अधिकारी और थानेदार जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी इसके अलावा कभी कभार दोनों जिला जांजगीर चांपा और नवीन जिला सक्ति के कलेक्टर महोदय का भी आना जाना लगा रहता है। उसके बावजूद भी बिर्रा से घिवरा, मल्दा होते हुए चंद्रपुर मुख्य मार्ग की हालत बहुत ज्यादा खराब हो गई है। मुख्य मार्ग अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। मुख्य मार्ग की स्थिति बहुत ही दयनीय स्थिति में है। लेकिन यहां पर मजेदार बात यह है कि दोनों जिला के अधिकारी कर्मचारियों का रोज आना-जाना लगा रहता है। उसके बावजूद भी इस मुख्य मार्ग की हालत खराब है। लेकिन लोक निर्माण विभाग उप संभाग चांपा ,संभाग बिलासपुर के अधिकारियों के कान में जूं तक नहीं रेंग रहे हैं। लेकिन मजेदार बात यह है कि इस क्षेत्र की भारतीय जनता पार्टी के नेताओं को इस मुख्य मार्ग की बदहाल स्थिति से कोई लेना देना नहीं है। इसके बावजूद इसी मुख्य मार्ग से विधायक ,सांसद, मंत्री महोदय आदि महानुभावों का भी आना-जाना लग रहा था। इसके बावजूद भी इस बिर्रा से घिवरा, मल्दा होते हुए चंद्रपुर मुख्य मार्ग की हालत बहुत ज्यादा खराब हो गई है। मुख्य मार्ग की हालात खस्ता हाल है। इस मुख्य मार्ग में बड़े-बड़े तालाब नुमा गड्ढा हो गया है मानो ऐसा लग रहा है कि सड़क के बीच में तालाब है या तालाब के बीच में सड़क है राहगीरों और वाहन चालकों को जिसके कारण परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
बहरहाल कारण चाहे जो भी हो क्षेत्र के ग्रामीणों ने और आने जाने वाले राहगीरों के साथ वाहन चालकों ने जांजगीर चांपा जिला और नवीन जिला सक्ती के कलेक्टर महोदय से मुख्य मार्ग की हालात को नए बनवाने का मांग किए हैं।
आसुतोष पटेल का कहना है रोड के बारे मे जानकारी चाहिए तो जिला आफिस मे जाकर पता कीजिए इसकी जानकारी हम नहीं दे सकते ठेका किसको मिला है कौन बनाएगा रोड को हम नहीं जानते
M धृतलाहरे अभियंता चाम्पा इनको कॉल करने पर भी कॉल नहीं उठाते है और पहले बोला गया की पेट्रोल टंकी तक मै खुद भीड़ के बनवा दूंडा लेकिन अब उनकी भी सुनाई नहीं है
A e ममता पटेल
से बात होने पर जानकारी दिया गया की हसौद का ठेकेदार उनकी मरम्मत करायगा
लेकिन रोज लोग बड़ा बड़ा गड्ढा से गिर रहे है आखिर कोई भी अधिकारी इस बात पर सज्ञान क्यों नहीं ले रहे है एक्सीडेंट का कारण है ख़राब रास्ता गड्ढा और सबसे बड़ी लापरवाही ठेकेदार. इंजीनियर. और सरकार और छेत्रिय नेताओं का लापरवाही से ही ये सब का कारण है
आखिर रोड का मरम्मत कौन करायगा नेता लोग या अधिकारी लोग



