महज 10 साल की उम्र में शुरू किया करियर, 16 में हुआ प्यार, मगर अधूरी रह गई ये प्रेम कहानी, आज 83 में भी कुंवारी हैं ये एक्ट्रेस
50 , 60 में अपनी खूबसूरती और एक्टिंग का लोहा मनवाने वाली एक्ट्रेस आशा पारेख ने साल 1959 में फिल्म ‘दिल देके देखो’ जैसी सुपरहिट फिल्म दी थी. एक्ट्रेस ने कम उम्र में ही अपने समय के सुपरस्टार के साथ स्क्रीन शेयर की थी, जिसमें शम्मी कपूर और धर्मेंद्र जैसे दिग्गजों का नाम शामिल है. वहीं उन्होंने महज 16 साल की उम्र में ही फिल्मों में बतौर लीड एक्ट्रेस अपनी पहचान बना ली थी.
)
मायानगरी में जन्मी एक्ट्रेस आशा पारेख ने 10 साल की कम उम्र से ही फिल्मों में अभिनय करना शुरू कर दिया था और करियर की सुपरहिट फिल्म दे दी थी. फिल्म ‘दिल देके देखो’ का निर्देशन मशहूर निर्देशक नासिर हुसैन ने किया था. इस फिल्म के दौरान एक्ट्रेस 16 साल की थीं और करियर में सफलती हासिल करने के साथ-साथ उनका प्यार भी परवान चढ़ने लगा.
)
इस फिल्म में एक्ट्रेस आशा पारेख पर्दे पर शम्मी कपूर के साथ रोमांस कर रही थीं मगर असल जिदंगी में कैमरे के पीछे बैठे निर्देशक नासिर हुसैन को अपना दिल दे बैठी थीं. वहीं ये प्यार सिर्फ आशा की तरफ से ही नहीं था बल्कि नासिर भी इश्क में थे.
)
आशा और नासिर के इस इश्क की चर्चा आग की तरह पूरी इंडस्ट्री में फैल गई, जिसके बाद हर जगह उनकी बातें होने लगीं. लेकिन इस प्रेम कहानी की कोई मंजिल नहीं थी क्योंकि नासिर पहले से ही शादीशुदा थे. वहीं आशा भी अपने प्यार का घर नहीं तोड़ना चाहती थीं इसलिए उन्होंने कभी शादी नहीं की और अभी तक कुंवारी हैं.
)
आशा और नासिर का रिश्ता कुछ समय बाद टूट गया मगर दोनों फिल्मों से हमेशा एक दूसरे से जुड़े रहे, जिसके बाद उन्होंने लगभग 7 फिल्में साथ में की और ज्यादातर सुपरहिट रहीं. इस सुपरहिट फिल्मों में प्यार किसी से होता है, फिर वही दिल लाया हूं, तीसरी मंजिल, बहारों के सपने, कारवां और मंजिल-मंजिल शामिल हैं.



