जांजगीर चांपा जिले के नैला मिडिल लाइन ग्राम कापन ने ट्रेन की चपेट में आने से एक 35 वर्षीय युवक की मौत हुई है। सूचना मिलने के बाद नैला चौकी पुलिस मौके पर पहुंची हुई है। मृतक की पहचान में जुटी हुई है।
मिली जानकारी अनुसार, नैला चौकी पुलिस को सूचना मिली की ग्राम कापन के पास नैला मिडिल लाइन में एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हुई है।सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। वही मृतक के पास से उसकी पहचान हो सके इस तरह का कोई पहचाना पत्र नहीं मिला है। मृतक की उम्र 35 वर्ष है। कहा का रहने वाला है इसकी जांच पड़ताल पुलिस कर रही है। मृतक युवक की तस्वीर सभी थाना क्षेत्रों में भेज दी गई है। गुमइंसान की रिपोर्ट दर्ज में युवक की पहचान खोजने का प्रयास किया जा रहा है।



