जांजगीर चांपा में पुरानी रंजिश को लेकर RHO से मारपीट, पुलिस ने आरोपी युवक को किया गिरफ्तार
जांजगीर चांपा जिले के नवागढ़ थाना अंतर्गत आरोग्य अस्पताल के अंदर RHO प्रतीक राठौर से पुरानी रंजिश रखते हुए मारपीट और जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी ज्वाला सिंह 27 वर्ष को गिरफ्तार कर BNS की धाराओं में अपराध दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
दरअसल, पीड़ित प्रतीक राठौर ने बताया कि 18 नवंबर 2025 की दोपहर करीबन 2.30 बजे अस्पताल में आए मरीज का टीवी के सेंपल को जिला अस्पताल जांजगीर ले जाने के लिए पैकिंग कर रहा था। उसी समय ज्वाला सिंह अंदर घुसकर और पूर्व में थाने में शिकायत को लेकर पुरानी रंजिश रखते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए अश्लील गाली गलौज कर अपने हाथों में रखे ठंडे से मारपीट की है। वही पास में रखे मोबाइल को पटक कर तोड़ दिया है मारपीट से चोट आई है।
थाना प्रभारी कमलेश ने पीड़ित के साथ हुए मारपीट को लेकर BNS की धाराओं में अपराध दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर आरोपी की तलाश की गई । इस दौरान आरोपी ज्वाला सिंह को पकड़ कर हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किया जिसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।



