छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े सरकारी हॉस्पिटल के डस्टबिन में मिला नवजात का शव, पुलिस जांच में जुटी
रायपुर. शहर के सबसे बड़े अंबेडकर अस्पताल (Mekahara Hospital) के इमरजेंसी गेट से महज 10 फीट दूर नीले पॉलीथिन में लिपटा एक नवजात का शव मिला. एक सफाईकर्मी ने चीख मचाई तो वार्ड-बॉय दौड़े. इसके बाद अस्पताल में मौजूद मौदहापारा थाना पुलिस को इसकी सूचना दी. पुलिस ने शव को मरचुरी भेज दिया है और अस्पताल के CCTV फुटेज की जांच शुरू कर दी गई है.
READ MORE- बम्हनीडीह में भाजपा की सुनामी, कांग्रेस चारों खाने चित ! महंत-अग्रवाल की रणनीति ध्वस्त...
पुलिस अस्पताल के रिकार्ड खंगाल रही है और ये पता लगाने की कोशिश कर रही है कि बच्चे का जन्म अंबेडकर अस्पताल में ही हुआ था या उसे बाहर से यहां लाकर रखा गया है, हालांकि इस मामले में अंबेडकर अस्पताल प्रबंधन से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है.



