जनता को जल्द मिलेगी सिटी बस की सौगात, जांजगीर चांपा कि सड़कों पर दौड़ेगी सिटी बस
जांजगीर चांपा। जिले में 2015 से 10 सिटी बस का संचालन किया जा रहा था लेकिन कोरोना कल के बाद सभी सिटी बस के पहिए थम गए और नैला के बस स्टैंड पर सिटी बस पूरी तरह कबाड़ हो गया पांच सिटी बस नैला स्टैंड में रखे थे जिसे असामाजिक तत्व के द्वारा आग के हवाले कर दिया गया,सिटी बस के पार्ट्स चोरी हो गए,एक बस बलौदा थाना में पड़े पड़े खराब हो गए वहीं जांजगीर से लगे जरवे गांव में 2 सिटी बस रोड के किनारे में पड़े पड़े खराब हो चुके हैं, जांजगीर चांपा के आम जनताओं को फिर से एक उम्मीद है कि जिले में पुनः सिटी बस चलाया जाएगा ऐसे में डिप्टी सीएम अरुण साहू ने जांजगीर दौरा के दौरान जी मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ से बातचीत करते हुए कहा कि जांजगीर चंपा की जानते के लिए जल्द सिटी बस पुनः संचालन किया जाएगा राज्य के कई जिले में सिटी बस का संचालन शुरू किया गया है इसी तरह जांजगीर में भी बहुत जल्द सिटी बस का संचालन किया जाएगा
जांजगीर-चांपा जिले में सिटी बस सेवा की हालत काफी खराब है। आठ साल पहले जिले में शुरू की गई 10 सिटी बस की सेवा बीते चार सालों से बंद है। बसें टर्मिनल में कबाड़ हो चुकी हैं, और उनमें से कई के पार्ट्स चोरी हो चुके हैं।
कोरोना के बाद से इन बसों का संचालन रुक गया, लेकिन समुचित देखरेख के अभाव में बसें जर्जर होती गईं जिले के लोगों को सस्ती और सुरक्षित सार्वजनिक परिवहन की आवश्यकता है, मगर अब उन्हें प्राइवेट बस, ऑटो और दूसरे साधनों पर निर्भर रहना पड़ता है। ऑटो चालक मनमाना किराया वसूल रहे हैं और आम जनता को असुविधा झेलनी पड़ रही है वहीं हाल ही में जिले में डिप्टी सीएम अरुण साहू ने दौरा किया! मीडिया से खास बातचीत में कहा कि जांजगीर-चांपा जिले में जल्द ही सिटी बस सेवा का पुनः संचालन किया जाएगा।
उन्होंने भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार जिले की जनता की इस मांग को गंभीरता से ले रही है और लगभग सभी प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। प्रशासन द्वारा नए प्रस्ताव भेजे गए हैं और मरम्मत के लिए फंड स्वीकृत किया गया है। जल्द ही जिले की जनता को फिर से सिटी बस सुविधा मिलेगी।संक्षेप में, जनता की लंबी प्रतीक्षा अब शायद खत्म होने वाली है। शासन की पहल और डिप्टी सीएम के आश्वासन के बाद उम्मीद है कि आने वाले दिनों में जांजगीर-चांपा जिले की सड़कों पर फिर सिटी बसें दौड़ती नजर आएंगी!



