पति की संपत्ति को पहली पत्नी ने दूसरी पत्नी पर हड़पने का लगाया आरोप, पहली पत्नी को नहीं मिल रहा न्याय, काट रहे राजस्व कार्यालयों के चक्कर
जांजगीर चांपा जिले के नवागढ़ तहसील कार्यालय क्षेत्र के नवागढ़ के ग्राम पिपरा पंचायत में हिस्सा के लिए दो पत्नियां और उनके परिवार पक्ष आपस में बटवारा को लेकर आमने सामने है पति के बीत जाने के एक वर्ष बाद भी नहीं हो सका संपत्ति का बंटवारा पहली पत्नी श्याम बाई ने दूसरी पत्नी गायत्री देवी पर संपत्ति हड़पने और बंटवारा नहीं देने और राजस्व दस्तावेज में फेरबदल करने का आरोप लगाया है और तत्कालीन पटवारी अन्नपूर्णा खूंटे और तहसीलदार करुणा आहिरे पर सही तरीके से जांच नहीं करने और हमारे अंकसूची और दस्तावेज को फर्जी कहकर एक तरफा आदेश और कार्यवाही करने का आरोप लगाया है। उसके बाद एक वर्ष बीत जाने के बाद भी परिवार संपत्ति बटवारा को लेकर राजस्व अधिकारियों के चक्कर काटने को मजबूर नजर आ रहे है वहीं आज पहली पत्नी और उनके परिवार के लोगों ने जांजगीर कलेक्टर जन्मजेय महोबे के जनदर्शन में कलेक्टर साहब से निष्पक्ष जांच कर उचित कार्यवाही और संपत्ति दिलाने के लिए आवेदन प्रस्तुत किया है वहीं अब देखने वाली बात होगी कि परिवार को अब कब न्याय मिलेगा या परिवार ऐसे ही राजस्व कार्यालयों के चक्कर काटने मजबूर होते रहेंगे।



