10 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार थाना शिवरीनारायण पुलिस की त्वरित कार्यवाही
पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में जिले में अवैध शराब बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप के मार्ग दर्शन में थाना शिवरीनारायण पुलिस द्वारा आरोपी शिवभगत दिवाकर निवासी तनौद के कब्जे से 10 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब बरामद कर उनके विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत विधिवत कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक प्रवीण कुमार द्विवेदी थाना प्रभारी शिवरीनारायण, एवम थाना स्टाफ का सराहनिय योगदान रहा।



