जांजगीर चांपा में फेसबुक पर दोस्ती कर शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार
जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण करने वाले आरोपी अमित कुमार अंचल को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
जानकारी अनुसार पीड़िता ने थाना पामगढ़ में रिपोर्ट दर्ज कराई कि आरोपी अमित कुमार अंचल (26 वर्ष),जोकि सक्ति जिले के बासिन गांव का रहने वाला है। फेसबुक के माध्यम से उसकी पहचान हुई थी। इसके बाद दोनों में बातचीत के दौरान अमित कुमार अंचल ने शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार दैहिक शोषण किया। शादी की बात कहने पर टाल मोल जवाब दिया करता था।
थाना पामगढ़ में धारा 64(2)(M) BNS के तहत मामला दर्ज कर लिया गया। इस बीच आरोपी को उसके गांव से पकड़ कर अमित कुमार अंचल को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया, जिसके बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।



