27 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ 02 आरोपियों को किया गिरफ्तार थाना बलौदा/पामगढ़ पुलिस की त्वरित कार्यवाही
पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में जिले में अवैध शराब बिक्री पर अंकुश लाने के लिए जिला पुलिस जांजगीर द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है इसी क्रम में थाना पामगढ़ पुलिस द्वारा आरोपी विजय बर्मन उम्र 20 वर्ष निवासी धनगांव थाना पामगढ़ के कब्जे से 07 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब थाना बलौदा पुलिस द्वारा आरोपी अभिलेश कुर्रे उम्र 22 वर्ष ग्राम जर्वे- ब थाना बलौदा के कब्जे से 20 लीटर कच्ची मछुआ शराब एवं परिवहन में प्रयुक्त मोटर सायकल जुमला कीमती 3700/रु बरामद किया जाकर आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
उक्त कार्यवाही में निरीक्षक राजीव श्रीवास्तव थाना प्रभारी बलौदा, निरी. मनोहर सिन्हा थाना प्रभारी पामगढ़ एवं पामगढ़ स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा



