गांजा की पुटकी कर बिक्री करने वाले आरोपी गिरफ्तार, 250 ग्राम गांजा और बाईक जप्त
पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में जिले में अवैध मादक पदार्थ गांजा की बिक्री पर अंकुश लाने के लिए जांजगीर चांपा पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना शिवरीनारायण पुलिस द्वारा मुखबिर सूचना पर अवैध मादक पदार्थ गांजा की पुटकी कर बिक्री करने वाले आरोपी दिलीप सिंह उर्फ दिलीप कुमार चौहान को मोटर सायकल में परिवहन करते हुए खरौद मोड के पास पकड़ा जिसके कब्जे से 250 ग्राम गांजा कीमती 3000/₹ को बरामद किया जाकर विधिवत कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा चुका है।
उपरोक्त कार्यवाही में निरी. प्रवीण द्विवेदी, थाना प्रभारी शिवरीनारायण, सहायक उपनिरीक्षक सिया राम यादव, कपिल साहू का सराहनीय योगदान रहा।



