जांजगीर चांपा के ग्राम बिरगहनी (च) में मिला 150 कट्टी अवैध धान, तहसीलदार की टीम ने की रेड कार्यवाही..
जांजगीर चांपा जिले के तहसील क्षेत्र ग्राम बिरगहनी( च) में अवैध धान भण्डार की सूचना पर तहसीलदार की टीम ने रेड कार्यवाही की है जहां एक किसान के घर के बाहर नीले रंग की त्रिपाल में ढके 150 कट्टी बोरी धान मिली है जिसे जब्त किया गया है। आगे की जांच के बाद मामले का खुलासा हो पाएगा कि धान किस किसान का है जिस किसान के घर के सामने रखा था वह उसका धान नहीं होना बताया है।



