जब आर्यन ने शाहरुख से शेयर किया Ba***ds of Bollywood का आइडिया; ‘कहीं मन्नत का सीसीटीवी…
शाहरुख खान और उनके बेटे आर्यन खान इन दिनों आर्यन खान के अपकमिंग शो बैड्स ऑफ बॉलीवुड को लेकर चर्चा में हैं। आर्यन खान इस शो के जरिए डायरेक्टर के तौर पर अपना डेब्यू करने जा रहे हैं। आज यानी 20 अगस्त को शो के प्रीव्यू लॉन्च के लिए एक इवेंट आयोजित किया गया। इस आयोजन में शाहरुख ने अपने बेटे को स्टेज पर इनवाइट किया। साथ ही, शाहरुख ने बताया कि जब आर्यन खान उनके पास शो का आइडिया लेकर आए थे तो उनका पहला विचार क्या था।
जब आर्यन ने शाहरुख के साथ शेयर किया शो का आइडिया
इंस्टेंट बॉलीवुड ने शाहरुख खान का ये वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में शाहरुख खान ने बताया कि जब आर्यन उनके पास ये बताने पहुंचे कि वो एक शो बनाने वाले हैं जिसमें पागलपन होगा तो उन्होंने सोचा कि कहीं आर्यन मन्नत का सीसीटीवी तो शेयर नहीं करने वाले हैं।
कुछ ऐसा था शाहरुख खान का रिएक्शन
शाहरुख खान ने कहा, “आर्यन ने जब मुझे बताया कि पापा मैं एक शो करने वाला हूं, बॉलीवुड के ऊपर, रॉ, एडजी…उसमें कुछ पागलपन होगा, तो मुझे लगा कहीं ये मन्नत का सीसीटीवी तो यूट्यूब पर नहीं डाल रहा है।” शाहरुख की बात सुनकर दर्शक हंसने लगे।
वीडियो पर फैंस ने लुटाया प्यार
इसके बाद शाहरुख खान ने शो की तारीफ करते हुए कहा कि आर्यन कुछ नया और ताजा लेकर आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें शो की टोन पकड़ने में कुछ वक्त जरूर लगा, लेकिन वो शो को लेकर काफी खुश हैं। शाहरुख के इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स ने रिएक्ट किया है। एक यूजर ने लिखा- बॉलीवुड के किंग के लिए सम्मान और प्यार। वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा- पापा-बेटे की जोड़ी को प्यार। बहुत से यूजर्स ने हार्ट और फायर इमोजी बनाकर वीडियो पर रिएक्ट किया है।



