स्कूटी के हैंडिल में निकला सांप, सवार युवक के हाथों को छूता हुआ घुसा गाड़ी के अंदर, देखें रेस्क्यू का वीडियो
रायगढ़। आज हम आपको एक ऐसी खबर बताने जा रहें है जिसको देखने के बाद आप भी सावधान हो जाएंगे और आप जिस गाड़ी में सवार होकर घर से निकलेंगे उसे एक बार चेक जरूर करेंगे। ऐसा करना आपकी सुरक्षा के लिए बेहद जरूरी होगा।
अक्सर हम घर से गाड़ी कि चाबी लेकर सीधे गाड़ी स्टार्ट कर अपने काम के लिए निकल जाते है। यह लगभग सभी लोगों के लिए सामान्य सी बात है, लेकिन गोपाल के लिए ऐसा करना आज जानलेवा साबित हो सकता था। सामान्य दिन कि तरह आज भी गोपाल ने अपनी स्कूटी निकाली और निकल पड़ा। अभी घर से कुछ हीं दूर गया था कि एक्टिवा के हैंडिल में एक सांप दिखा जो गोपाल के हाथों को छूता हुआ गाड़ी के अंदर चला गया। गोपाल ने हड़बड़ा कर एक्टिवा रोकी और लोगों से सांप को बाहर निकलने कि मदद मांगी। देखते हीं देखते सड़क पर लोगों कि भीड़ लग गई। सभी ने मिलजुलकर सांप को बाहर निकालने का प्रयास किआ| लगभग आधे घंटे के बाद सभी कि मदद से सांप को एक्टिवा से बाहर निकाल लिया गया। समय रहते यदि गोपाल सतर्क नहीं होता तो उसके साथ आज एक बड़ा हादसा हो सकता था। आप सभी से अपील है कि सावधानी बरतें क्युकि सावधानी आपको सुरक्षित रख सकती है।



