बड़ी खुशखबरी! सस्ता हो सकता है पेट्रोल-डीजल, बजट से ठीक पहले मिला इशारा- वजह भी साफ-साफ आई सामने
बजट से पहले अगर किसी एक चीज पर आम आदमी सबसे ज्यादा नजर रखता है, तो वो है क्या सस्ता होगा क्या महंगा और बजट आने के बाद भी इसी पर सबकी नजरें होती हैं. लेकिन, अगर हम कहें कि इस बार बजट से पेट्रोल-डीजल के सस्ते होने की खबरें आ रही हैं तो ये बड़ी खुशखबरी होगी. क्योंकि, रोज का सफर, ट्रांसपोर्ट, सब्ज़ी-दाल, टैक्सी भाड़ा- सब कुछ इसी से जुड़ा है. लंबे समय से पेट्रोल-डीजल की कीमतें स्थिर हैं. मामूली बदलाव होता भी है तो पता नहीं लगता. आखिरी बार पेट्रोल कब सस्ता हुआ था शायद याद भी न हो.
पेट्रोलियम मंत्री के इशारे से क्या समझें?
अब बजट 2026 से ठीक पहले एक बड़ा संकेत मिला है. खुद पेट्रोलियम मंत्री ने ये इशारा दिया है कि पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर कुछ सोचना चाहिए. हालांकि, उन्होंने सीधे तौर पर किसी तरह की कटौती या दाम करने की बात नहीं कही. लेकिन, ज़ी बिज़नेस से बातचीत में कहा है कि सरकार तेल कीमतों और टैक्स स्ट्रक्चर पर लगातार नजर बनाए हुए है. वहीं, उद्योग संगठन CII भी लंबे समय से एक्साइज ड्यूटी में कटौती की सिफारिशें करता रहा है.
1 फरवरी 2026 को देश की नजरें वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के बजट टैबलेट पर टिकी हैं. पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी के इशारे और इंडस्ट्री चैंबर CII की लंबी सिफारिश को जोड़कर देखें तो बजट में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में ‘बड़ी कटौती’ का रास्ता साफ नजर आ रहा है. चर्चा यह है कि सरकार एक्साइज ड्यूटी पर कैंची चला सकती है.
जब कच्चा तेल काबू में है और सरकार को टैक्स से अच्छी कमाई हो रही है, तो पेट्रोल-डीजल सस्ता क्यों नहीं किया जाए?
यही सवाल अब बजट 2026 से ठीक पहले फिर चर्चा में है.
चर्चा ये है कि सरकार आम आदमी को थोड़ी राहत देते हुए पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी को कम कर सकती है. ये इकलौती ऐसी छूट होगी जो आम आदमी को बड़ी राहत दे सकती है, वहीं महंगाई पर भी काबू रखने में मदद कर सकती है.
पेट्रोलियम मंत्री ने ज़ी बिज़नेस से क्या कहा?
पेट्रोलियम मंत्री ने बातचीत में साफ कहा कि सरकार उपभोक्ताओं पर बोझ कम रखने को लेकर संवेदनशील है- कच्चे तेल की कीमत, टैक्स और राजस्व, तीनों के बीच संतुलन जरूरी है. बजट जैसे मौकों पर नीतिगत फैसलों की गुंजाइश रहती है. सबसे अहम बात यह है कि उन्होंने आम आदमी की उम्मीदों को समझते हुए कहा, “आम आदमी आपका चैनल देखता है और आप उनकी बात कर रहे हैं, तो मैं उम्मीद करता हूं कि आगे तेल कंपनियां इस पर (कीमतों में राहत पर) विचार करेंगी.” यह एक इशारा हो सकता है कि अगर अंतर्राष्ट्रीय बाजार स्थिर रहा, तो आने वाले समय में राहत मिल सकती है.
सीधे शब्दों में: सरकार ने दरवाजा खुला रखा है. इनकार नहीं किया.
बजट 2026 में एक्साइज ड्यूटी कटौती की चर्चा क्यों तेज है?
इसके पीछे तीन बड़ी वजहें हैं:
1. कच्चा तेल काबू में है
- अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड लंबे समय से बेकाबू नहीं है
- सरकार पर सब्सिडी का सीधा दबाव नहीं
2. टैक्स से सरकार की कमाई मजबूत
- GST और डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन अच्छे स्तर पर
- फिस्कल स्पेस पहले से बेहतर
3. CII की लगातार सिफारिश
Confederation of Indian Industry का कहना है:
- एक्साइज घटेगी- लागत घटेगी
- लागत घटेगी- महंगाई पर लगाम
- महंगाई कम- खपत बढ़ेगी
अभी पेट्रोल-डीजल पर कितना एक्साइज टैक्स है?
(मई 2022 के बाद कोई बदलाव नहीं)
| ईंधन | कुल एक्साइज ड्यूटी |
| पेट्रोल | ₹19.90 प्रति लीटर |
| डीजल | ₹15.80 प्रति लीटर |
इसमें से बड़ा हिस्सा राज्यों के साथ साझा नहीं होता.
पिछली बार एक्साइज ड्यूटी कब घटाई गई थी?
सरकार ने आखिरी बड़ी कटौती मई 2022 में की थी, जब:
- पेट्रोल पर ₹8 प्रति लीटर
- डीजल पर ₹6 प्रति लीटर
उसके बाद से कोई राहत नहीं मिली है.
अगर बजट 2026 में एक्साइज ड्यूटी घटी, तो असर क्या होगा?
सीधा असर
- पेट्रोल-डीजल के दाम नीचे
- ट्रांसपोर्ट सस्ता
- टैक्सी, बस, माल भाड़ा घटेगा
अप्रत्यक्ष असर
- सब्जी-फल, FMCG, सीमेंट, स्टील सस्ते
- महंगाई दर पर दबाव
- RBI को ब्याज दरों में राहत की गुंजाइश
आपके लिए इसका क्या मतलब?
अगर आप:
रोज बाइक/कार चलाते हैं, टैक्सी, ऑटो या बस से सफर करते हैं, ट्रांसपोर्ट या लॉजिस्टिक्स से जुड़े हैं तो एक्साइज ड्यूटी में 2-3 रुपये की कटौती भी आपकी मंथली जेब पर बड़ा फर्क डाल सकती है.
सरकार अब तक एक्साइज क्यों नहीं घटा रही थी?
सरकार का तर्क साफ रहा है:
- कोविड के बाद राजस्व संभालना जरूरी
- राज्यों के खर्च और सब्सिडी का दबाव
- इंफ्रास्ट्रक्चर और कैपेक्स की जरूरत
लेकिन अब हालात बदले हैं:
- टैक्स कलेक्शन बेहतर
- ग्रोथ स्थिर
- राजनीतिक रूप से भी राहत देने का दबाव
किसे फायदा, किसे नुकसान?
फायदे में…
- आम उपभोक्ता
- ट्रांसपोर्ट सेक्टर
- इंडस्ट्री और MSME
- महंगाई से जूझता मिडिल क्लास
नुकसान किसे?
- केंद्र सरकार का टैक्स रेवेन्यू थोड़ा घट सकता है. (लेकिन खपत बढ़ने से इसकी भरपाई संभव)
आगे क्या संकेत देखने चाहिए?
आर्थिक सर्वे में महंगाई और खपत पर फोकस रखा गया है. बजट भाषण में “price stability” जैसे शब्द सुनने को मिल सकते हैं. पेट्रोलियम मंत्री ने भी इशारा दिया है कि तेल कंपनियों को इस पर विचार करना चाहिए.अगर बजट में सीधा ऐलान नहीं भी हुआ, तो पोस्ट-बजट कटौती की संभावना बनी रहेगी. पेट्रोल-डीजल की कीमतें सिर्फ ईंधन का मुद्दा नहीं हैं, ये महंगाई, ग्रोथ और राजनीति तीनों का कनेक्शन हैं. अब नजर 1 फरवरी पर है क्या सरकार इस बार सच में आम आदमी की जेब हल्की करेगी?
आर्टिकल से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल (FAQs)
Q1 पेट्रोल-डीजल की कीमतें कौन तय करता है?
तेल कंपनियां कीमत तय करती हैं, लेकिन टैक्स सरकार लगाती है.
Q2 एक्साइज ड्यूटी क्या होती है?
यह केंद्र सरकार द्वारा लगाया जाने वाला टैक्स है.
Q3 क्या एक्साइज ड्यूटी घटते ही दाम घटते हैं?
हां, आमतौर पर इसका सीधा असर पड़ता है.
Q4 क्या राज्य भी टैक्स घटा सकते हैं?
हां, राज्य VAT घटाकर राहत दे सकते हैं.
Q5 पेट्रोल-डीजल सस्ता होने से महंगाई क्यों घटती है?
क्योंकि ट्रांसपोर्ट और उत्पादन लागत कम हो जाती है.



