उर्फी जावेद तड़के 5 बजे पहुंचीं मुंबई पुलिस स्टेशन, बोलीं- घिन आ रही, सबसे डरावना अनुभव था
रिएलिटी शो स्टार उर्फी जावेद चर्चा में हैं। उन्होंने मुंबई पुलिस स्टेशन से अपनी और बहन की फोटो शेयर करके फैंस को हैरान कर दिया है। उर्फी ने सोमवार तड़के अपनी फोटो शेयर की, जो देखते ही देखते वायरल हो गई। उन्होंने ये जानकारी नहीं दी है कि वो पुलिस स्टेशन में क्यों है। इस वजह से फैंस हैरान-परेशान हो गए कि आखिर उनके साथ हुआ क्या है।
उर्फी जावेद ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर अपनी और बहन डॉली जावेद की फोटो शेयर की। उन्होंने इसे अपनी जिंदगी का ‘सबसे डरावना अनुभव’ बताया। उनकी बहन डॉली जावेद ने भी एक पोस्ट किया है, जिसमें बताया है कि मुंबई में एक हफ्ते में ये दूसरी बार है, जब उन्हें असुरक्षित महसूस हो रहा है।
उर्फी बोलीं- सबसे डरावना अनुभव
उर्फी जावेद ने 22 दिसंबर की सुबह मुंबई के दादाभाई नौरोजी पुलिस स्टेशन से कुछ फोटोज इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर कीं। एक फोटो में वो और उनकी बहन पुलिस स्टेशन में नजर आ रही थीं। कैप्शन में उर्फी ने लिखा, ‘सुबह के 5 बज रहे हैं और मैं पुलिस स्टेशन में हूं। मेरे जीवन का सबसे डरावना अनुभव रहा। मैं और मेरी बहनें एक मिनट भी नहीं सोई हैं।’ जैसे ही उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर की, उनके फैंस ने उनसे पूछा कि क्या हुआ और क्या वे ठीक हैं।
इसी बीच उर्फी की बहन डॉली जावेद ने उनकी इंस्टाग्राम स्टोरी को दोबारा शेयर करते हुए लिखा, ‘बेहद डरावना अनुभव। मुझे लगा था कि मुंबई सुरक्षित है???!!!! एक हफ्ते में यह मेरा दूसरा ऐसा अनुभव है जब मुझे घिन और असुरक्षा महसूस हो रही है। सिर्फ एक हफ्ते में।’



