CG VoiceCG Voice
  • National News
  • Chhattisgarh News
    • Raipur
    • Bhilai-Durg
    • Janjgir-Champa
    • Raigarh
    • Kawrdha
    • Ambikapur
    • BalodaBazar
    • Bijapur
    • Korba
    • Bilaspur
    • Sakti
  • Crime
  • Politics
  • Sports
  • Entertainment
  • Technology
    • AI & Innovation
    • Apps & Software
    • Gadgets
  • Education & Career
    • Exams & Results
    • Job Alerts
  • Health & Lifestyle
    • Fitness
    • Medical News
  • Science
  • Business & Economy
  • छत्तीसगढ़ राज्योत्सव- जांजगीर-चांपा
Notification Show More
Font ResizerAa
CG VoiceCG Voice
Font ResizerAa
  • National News
  • Chhattisgarh News
  • Crime
  • Politics
  • Sports
  • Entertainment
  • Technology
  • Education & Career
  • Health & Lifestyle
  • Science
  • Business & Economy
  • छत्तीसगढ़ राज्योत्सव- जांजगीर-चांपा
Search
  • National News
  • Chhattisgarh News
    • Raipur
    • Bhilai-Durg
    • Janjgir-Champa
    • Raigarh
    • Kawrdha
    • Ambikapur
    • BalodaBazar
    • Bijapur
    • Korba
    • Bilaspur
    • Sakti
  • Crime
  • Politics
  • Sports
  • Entertainment
  • Technology
    • AI & Innovation
    • Apps & Software
    • Gadgets
  • Education & Career
    • Exams & Results
    • Job Alerts
  • Health & Lifestyle
    • Fitness
    • Medical News
  • Science
  • Business & Economy
  • छत्तीसगढ़ राज्योत्सव- जांजगीर-चांपा
Follow US
  • Advertise
CG Voice > Uncategorized > महाजेनको की कोल परियोजना शुरू करवाने, रोजगार और मुआवज़े की मांग को लेकर प्रभावित ग्रामीण पहुंचे रायगढ़; कलेक्टर और एसपी को सौंपा ज्ञापन….
Uncategorized

महाजेनको की कोल परियोजना शुरू करवाने, रोजगार और मुआवज़े की मांग को लेकर प्रभावित ग्रामीण पहुंचे रायगढ़; कलेक्टर और एसपी को सौंपा ज्ञापन….

Manish Kumar Chandra
Last updated: August 10, 2025 11:44 am
By
Manish Kumar Chandra
Manish Kumar Chandra
ByManish Kumar Chandra
Follow:
4 Min Read
Share
4 Min Read
IMG 20250806 WA0874

महाजेनको की कोल परियोजना शुरू करवाने, रोजगार और मुआवज़े की मांग को लेकर प्रभावित ग्रामीण पहुंचे रायगढ़; कलेक्टर और एसपी को सौंपा ज्ञापन

रायगढ़, – महाराष्ट्र स्टेट पॉवर जनरेशन कंपनी लिमिटेड (महाजेनको) को आवंटित गारे-पेलमा सेक्टर-II कोयला खदान के शीघ्र संचालन की मांग को लेकर रायगढ़ जिले के तामनार ब्लॉक के कई गांवों से सैकड़ों प्रभावित ग्रामीण 6 अगस्त को जिला मुख्यालय पहुंचे। उन्होंने कलेक्टर और एसपी रायगढ़ से मुलाकात कर एक ज्ञापन सौंपा और परियोजना में हो रही देरी पर गहरी चिंता जताई। ग्रामीणों ने स्पष्ट कहा कि इस परियोजना के शुरू न होने से वे रोजगार और मुआवज़े के लंबे इंतज़ार में हैं, और उनका जीवन ठहराव की स्थिति में है इसलिए खदान का संचालन शीघ्र शुरू किया जाए।

 

सर्वे हुआ, अधिग्रहण और मुआवज़ा नहीं

 

ढोलनारा, सरायटोला, भालूमाड़ा, कुंजीमुरा, मुड़ागांव, चितवाही, डोलेसरा और पाता जैसे गांवों के ग्रामीण वर्षों से इस उम्मीद में हैं कि महाजनको की इस कोल परियोजना से उन्हें स्थायी आय और सामाजिक सुरक्षा मिलेगी। हालांकि, अब तक न तो उनकी ज़मीन अधिग्रहित की गई है और न ही मुआवज़े की प्रक्रिया शुरू हुई है। केवल सर्वे कार्य किया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि परियोजना की घोषणा ने उन्हें आशा दी थी कि उन्हें रोजगार और मुआवज़ा मिलेगा, लेकिन वर्षों बाद भी वे उसी मोड़ पर खड़े हैं।

 

ज्ञापन में ग्रामीणों की प्रमुख मांगें

 

ग्रामीणों ने ज्ञापन में मांग की कि खदान का संचालन शीघ्र शुरू किया जाए ताकि अधिग्रहण, मुआवज़ा और पुनर्वास की प्रक्रिया आगे बढ़ सके। उन्होंने स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता से महाजनको में नौकरी देने, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की व्यवस्था, महिलाओं के लिए सशक्तिकरण योजनाएं, बुनियादी सुविधाएं और स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने की भी मांग रखी।

 

कलेक्टर के साथ हुई चर्चा के मुख्य बिंदु

 

बैठक के दौरान ढोलनारा और डोलेसरा के ग्रामीणों ने शीघ्र मुआवज़े की मांग की। उन्होंने यह भी कहा कि एक ही परियोजना के अंतर्गत सभी प्रभावितों को समान मुआवज़ा मिलना चाहिए। इस पर कलेक्टर ने कहा कि मुआवज़ा वितरण प्रचलित कानूनों के अनुसार ही किया जाएगा।

 

स्थानीय रोजगार के मुद्दे पर ग्रामीणों ने महाजेनको की मुख्य भूमिका सुनिश्चित करने की मांग रखी, जिस पर कलेक्टर ने सलाह दी कि ग्रामीण अपनी योग्यता के अनुसार आवेदन करें और वे संबंधित विभाग से समन्वय करेंगे। स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए हॉस्पिटल निर्माण की भी मांग की गई।

 

बाहरी हस्तक्षेप से बढ़ रही परेशानी

 

ग्रामीणों का मानना है कि कुछ बाहरी राजनीतिक तत्व और गैर-सरकारी संगठन जानबूझकर भ्रम फैलाकर परियोजना को रोकने की कोशिश कर रहे हैं। इसका सीधा असर स्थानीय समुदाय की आजीविका और विकास की संभावनाओं पर पड़ रहा है।

 

“सपनों को मत तोड़ो” – ग्रामीणों की अपील

 

ग्रामीणों ने सरकार और प्रशासन से अपील की है कि जब परियोजना घोषित हो चुकी है और सर्वे हो चुका है, तो अब देरी नहीं होनी चाहिए। वे चाहते हैं कि अधिग्रहण की प्रक्रिया पारदर्शिता से हो, समयबद्ध मुआवज़ा मिले और रोजगार के अवसर सृजित किए जाएं।

 

दिनांक 6 अगस्त 2025 को प्रभावित गांवों — पाता, डोलेसरा, चितवाही, मुड़ागांव, कुंजीमुरा, सरायटोला और भालूमाड़ा इत्यादि गांवों के — के सैकड़ों ग्रामीण रायगढ़ कलेक्टर और एसपी से मिले। उन्होंने खदान संचालन, मुआवज़ा, रोजगार, स्वास्थ्य व शिक्षा सुविधा और बुनियादी विकास की मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा।

You Might Also Like

Big news जांजगीर-चांपा जिले की प्रतीकात्मक कलेक्टर बनी कक्षा 11वीं की छात्रा कु. दीक्षा सारथी…

समर्थन मूल्य पर धान खरीदीः जिले में अब तक 95.6 क्विटल धान की हुई खरीदी

कलेक्टर ने एकलव्य आवासीय विद्यालय पलाडीखुर्द का किया औचक निरीक्षण

चैतन्य बघेल फिर 14 दिन के लिए भेजे गए जेल: कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में भेजा, रिमांड खत्म होने के बाद हुई थी पेशी

भीषण सड़क हादसे में उजड़ गए कई परिवार, 17 बच्चों समेत 78 लोगों की मौत…कई जिंदा जले

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Threads
Previous Article IMG 20250809 WA0852 जांजगीर चांपा 19 बेजुबान मवेशियों की मौत का कौन है जिम्मेदार,,सरकार,जिला प्रशासन की मवेशियों के मालिक…
Next Article IMG 20250810 WA0455 उच्च शैक्षणिक सम्मान, इशिका सिंह को मिला बीटा गामा सिग्मा की सदस्यता में स्थान…

Stay Connected

500Like
5kFollow
700Subscribe
TelegramFollow
WhatsAppFollow
Google NewsFollow
- Advertisement -

Latest News

hghf
राहौद बस्ती मेन रोड पर ओवरस्पीडिंग से दो बाइकों की टक्कर, ASP–SDOP ने दिखाई मानवीय संवेदनशीलता
Chhattisgarh News Janjgir-Champa
WhatsApp Image 2026 01 15 at 7.00.47 PM
जांजगीर-चांपा: कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने राइस मिलर्स की ली बैठक, धान उठाव और मिलिंग में पारदर्शिता के दिए सख्त निर्देश
Chhattisgarh News Janjgir-Champa
WhatsApp Image 2026 01 15 at 6.58.09 PM
जांजगीर: महिला से दुष्कर्म मामले में त्वरित कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया
Chhattisgarh News Janjgir-Champa
WhatsApp Image 2026 01 15 at 6.52.14 PM
जांजगीर-चांपा: पीएम आवास योजना और मनरेगा कार्यों का जिला पंचायत सीईओ ने किया निरीक्षण
Chhattisgarh News Janjgir-Champa

You Might Also Like

Screenshot 2025 08 19 092151
Uncategorized

चीन के विदेश मंत्री वांग यी NSA डोभाल और PM मोदी से करेंगे मुलाकात, जानें आज का पूरा एजेंडा

August 19, 2025
IMG 20250530 WA0602
Uncategorized

नशे की चूर बेटे ने की मां की हत्या :- सिर पर ईट से की कई बार हमला, पुलिस हिरासत में आरोपी…..

May 30, 2025
befunky 2025 4 5 20 42 18
Uncategorized

जुर्माने से बचना है तो मोटर साइकिल,कार, बस के मालिकों के लिए जरूरी सूचना क्या है एचएसआरपी इसे लगाना क्यों है जरूरी…

May 9, 2025
befunky 2025 2 3 15 43 6
Uncategorized

जांजगीर-चांपा जिला एवं सत्र न्यायाधीश कार्यालय में भर्ती परीक्षा अब 20 अप्रैल को…

April 9, 2025
January 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Dec    

Find Us on Socials

© CG VOICE — All Rights Reserved | Developed by TECHXOS Digital Agency ® 🚀

  • About Us
  • Privacy & Policy
  • Terms of Service
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?