डीजे और ढोल-नगाड़ों के साथ निकली शोभायात्रा, रथ पर विराजे भगवान राम
हिंदू नववर्ष • राम दरबार, हनुमान, शिव-पार्वती व राधा कृष्ण की झांकियों के साथ निकली शोभायात्रा
जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा नगर, फहराया भगवा
हिंदू नववर्ष •कलाकारों ने बिखेरी सांस्कृतिक छटा, झांकियों ने किया प्रभावित,आधुनिक लाइट के बीच डीजे पर थिरके लोग

हसौद |हिन्दू नववर्ष और चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर ग्राम पंचायत हसौद में गुरुवार को भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। यह आयोजन धार्मिक एवं सांस्कृतिक वातावरण को नई ऊर्जा प्रदान करता हुआ दिखा और इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर अपनी आस्था और उत्साह प्रदर्शित किया।
शोभायात्रा का शुभारंभ शाम 4 बजे नगर के प्रमुख मार्गों से हुआ। झांकियों और पारंपरिक वेशभूषा में सुसज्जित कलाकारों ने भक्ति गीतों और ढोल-नगाड़ों की थाप पर लोगों का मन मोह लिया। डीजे और ढोल-नगाड़ों की धुन पर श्रद्धालु उत्साहपूर्वक झूमते नजर आए।युवतियों व महिलाओं के साथ युवाओं की टोली हाथों में ध्वज लिए जय श्रीराम का जय घोष कर रही थी।
शोभायात्रा की शुरुआत हसौद के मुख्य बाजार से निकाला गया श्रीराम जी की विधिवत पूजा-अर्चना के बाद हुई। इस अवसर पर श्रीराम, हनुमान, राम दरबार, भगवान शंकर पार्वती, राधा कृष्ण सहित जीवंत झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। साथ ही भूत-प्रेत की प्रतीकात्मक झांकी ने भी लोगों का ध्यान खींचा। रैली ग्राम के प्रमुख मार्गों बाजार (गढ़), बाजार चौक, बजरंग चौक, बस स्टैंड, मिलन चौक, भाठागांव, शारदा चौक होते हुए मंदिर पहुंची, जहां महाआरती का आयोजन कर प्रसाद वितरण किया गया। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं ने भगवा के साथ जय श्रीराम के जयकारे लगाए। जगह-जगह नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। बस स्टैंड एवं कविता आईस फैक्ट्री पर शरबत, मिठाई और शीतल पेय का वितरण भी किया गया। इस वर्ष शोभायात्रा में महिलाओं की भी बड़ी भागीदारी देखने को मिली। सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए राजेश पटेल थाना प्रभारी सहित पुलिस बल पूरे मार्ग में तैनात रहे। कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में नगरवासी शामिल हुए।
आयोजन समिति ने बताया कि इस शोभायात्रा में देवी-देवताओं के जीवंत चित्रण वाली धार्मिक झांकियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। जगह-जगह प्रसाद वितरण और फूल वर्षा कार्यक्रम भी आयोजित किए गए, जिससे श्रद्धालुओं का स्वागत और भी प्रभावशाली बना। ग्रामवासियों में इस आयोजन को लेकर काफी उत्साह देखने को मिला। स्थानीय लोगों का मानना है कि इस प्रकार के धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन समाज में भाईचारा, एकता और पारंपरिक मूल्यों को मजबूत करने का कार्य करते हैं। नगर के सभी प्रमुख मंदिरों और ठाकुर देव स्थलों के आसपास श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी।
*युवतियों ने निकाली बाइक रैली*
हिंदू नववर्ष पर इस वर्ष युवतियों ने बड़ी संख्या में बाईक रैली निकालकर नगर भ्रमण कि वही राधा-कृष्ण की वेशभूषा में नृत्य प्रस्तुत कलाकार द्वारा किया गया



