सक्ती: जिला पंचायत सीईओ वासु जैन ने जैजैपुर जनपद में किया औचक निरीक्षण, गुणवत्ताहीन कार्य पर सब-इंजीनियर को नोटिस
सक्ती,कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो के मार्गदर्शन में विकास कार्यों की जमीनी हकीकत परखने के लिए जिला पंचायत सीईओ श्री वासु जैन ने सोमवार को जनपद पंचायत जैजैपुर का सघन दौरा किया। निरीक्षण के दौरान कार्यों में लापरवाही बरतने पर उन्होंने कड़ा रुख अपनाते हुए एक उप अभियंता (सब-इंजीनियर) को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं।

विभिन्न पंचायतों में निर्माण कार्यों का जायजा
सीईओ श्री जैन ने ग्राम पंचायत बरेकेलकला, दर्राभांटा, गलगलाडीह, तुषार, बोङसरा, परसदा, गुंजियाबोड, पिसौद और ठठारी का दौरा किया। यहाँ उन्होंने मनरेगा के तहत बन रही नालियों, मुक्तिधाम, पीडीएस गोदाम, आंगनबाड़ी भवनों और प्रधानमंत्री आवास योजना के कार्यों का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि सभी निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर और उच्च गुणवत्ता के साथ पूरे होने चाहिए।

लापरवाही पर सख्त कार्रवाई
ग्राम पंचायत लालमाटी में सीसी रोड निर्माण की गुणवत्ता खराब पाए जाने पर सीईओ ने गहरी नाराजगी जताई। उन्होंने संबंधित उप अभियंता के खिलाफ तत्काल ‘कारण बताओ नोटिस’ जारी करने का आदेश दिया। साथ ही नाली निर्माण को मानक मापदंडों के अनुरूप जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।

हितग्राहियों से सीधा संवाद
निरीक्षण के दौरान श्री जैन ने ग्रामीणों से सीधा संवाद भी किया। उन्होंने महतारी वंदन योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन और राशन कार्ड के जरिए मिल रहे लाभों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक सुगमता से पहुँचना चाहिए।इस निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत के सहायक परियोजना अधिकारी श्री बी.पी. साहू, तकनीकी सहायक जैन जाटवर, राकेश चंद्रा सहित जनपद के अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।