सक्ती: अवैध क्लीनिकों पर प्रशासन का हंटर, विभाग ने दो क्लीनिकों को किया सील

सक्ती, जिले में अवैध रूप से संचालित क्लीनिकों और झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देश पर विभाग की टीम ने छापेमारी कर दो क्लीनिकों को सील कर दिया है।
बिना डिग्री और पंजीयन के चल रहा था इलाज
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. पूजा अग्रवाल के मार्गदर्शन में टीम ने स्टेशन रोड सक्ती और ग्राम टेमर में दबिश दी। जांच के दौरान पाया गया कि यहाँ बिना किसी वैध डिग्री या नर्सिंग होम एक्ट के तहत पंजीयन के मरीजों का इलाज किया जा रहा था। मौके पर मौजूद संचालक कोई भी कानूनी दस्तावेज पेश नहीं कर सके, जिसके बाद टीम ने तत्काल दोनों क्लीनिकों को बंद करा दिया।

जनता की सेहत से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं: डॉ. पूजा अग्रवाल
CMHO डॉ. अग्रवाल ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि जिले में बिना पात्रता के चिकित्सा कार्य करना पूर्णतः प्रतिबंधित है। उन्होंने कहा, “आमजन को सुरक्षित स्वास्थ्य सेवाएं देना हमारी प्राथमिकता है। अवैध क्लीनिकों पर यह निगरानी और कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।”

प्रशासन की अपील
स्वास्थ्य विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि वे केवल पंजीकृत और योग्य डॉक्टरों से ही अपना उपचार कराएं। यदि कहीं भी अवैध क्लीनिक की सूचना मिले, तो तुरंत विभाग को सूचित करें ताकि समय पर वैधानिक कार्रवाई की जा सके।