तेंदवाही तालाब में दबिश: भारी मात्रा में अवैध महुआ पास नष्ट
सक्ती। जिले के जैजैपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम ओड़ेकेरा के तेंदवाही तालाब में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध शराब निर्माण के लिए रखे गए महुआ पास (कच्चा माल) को नष्ट किया।


पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल एवं एसडीओपी सक्ती भुनेश्वरी पैंकरा के निर्देश पर अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।
जानकारी के अनुसार, 3 अप्रैल 2026 को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम ओड़ेकेरा के तेंदवाही तालाब पार में शराब बनाने के उद्देश्य से भारी मात्रा में महुआ पास पानी में डुबाकर रखा गया है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर तालाब में दबिश दी, जहां बड़ी मात्रा में अवैध महुआ पास बरामद हुआ। पुलिस ने मौके पर ही पूरे कच्चे माल को नष्ट कर दिया।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी उप निरीक्षक भूपेंद्र सिंह चंद्रा सहित पुलिस टीम के जवानों का विशेष योगदान रहा।
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में अवैध शराब बनाने, संग्रहण एवं बिक्री करने वालों के खिलाफ आगे भी लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।



