बॉलीवुड एक्टर प्राण साब ने हिंदी फिल्मों में अपनी शानदार एक्टिंग से अलग जगह बनाई। फिल्मों में वो हीरो या विलेन या किसी सपोर्टिंग किरदार में, एक्टर अपनी दमदार आवाज और चेहरे के हाव भाव से छाप छोड़ देते थे। प्राण साब की फिल्मों के बारे में उनके फैंस जानते हैं। लेकिन उनकी निजी जिंदगी कम ही अखबारों की सुर्खियां बनी। प्राण साब ने 1945 में शुक्ला अहलुवालिया से शादी की। इस शादी से उन्हें दो बेटे अरविंद, सुनील और एक बेटी पिंकी सिकंद हुई। प्राण साब के तीनों बच्चों में से सुनील सिकंद ने फिल्मों में करियर बनाने की कोशिश की थी। इसके अलावा उनका नाम बॉलीवुड की इस सपोर्टिंग एक्ट्रेस को डेट करने के लिए भी सामने आया था।
प्राण के बेटे ने डायरेक्ट की फिल्में
प्राण साब के दोनों बेटों में से सुनील ने पिता की ही तरह फिल्म इंडस्ट्री में अपना करियर बनाने की कोशिश की। उन्होंने 1984 में आई फिल्म फ़रिश्ता का डायरेक्शन किया था जो बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं कर पाई। इसके बाद 1991 में आई फिल्म लक्ष्मणरेखा भी सुनील सिकंद ने डायरेक्ट की थी। इस फिल्म में उनके पिता एक्टर प्राण, जैकी श्रॉफ, नसीरुद्दीन शाह, शम्मी कपूर और डैनी जैसी एक्टर थे।
इस एक्ट्रेस के साथ रहा अफेयर
सुनील फिल्मों में खास कमाल नहीं कर पाए। दूसरी तरफ उनकी शादीशुदा जिंदगी भी खास नहीं रही। उन्होंने 1973 में ज्योतिका से शादी की जिससे उन्हें एक बेटा भी हुआ। लेकिन ये शादी कुछ साल बाद 1982 में टूट गई। इस दौरान सुनील का नाम एक्ट्रेस कुनिका सदानंद को डेट करने के लिए सामने आया। फिल्म ‘प्यार किया तो डरना क्या’ में कुनिका ने सलमान खान की मां का किरदार निभाया था। इसके अलावा श्रीदेवी, संजय दत्त की फिल्म ‘गुमराह’ में कुनिका अपने बोल्ड सीन और शानदार एक्शन सीन के लिए मशहूर हुई थीं। उन्होंने फिल्म ‘हम साथ साथ हैं’ में सलमान की मां रीमा लागू की तीन सहेलियों में से एक का किरदार निभाया था।

प्राण के घर रही थीं कुनिका
अपने एक इंटरव्यू में कुनिका ने स्वीकार किया था कि वो प्राण साब के बेटे सुनील सिकंद को डेट कर चुकी हैं। दोनों का रिश्ता कुछ समय तक रहा था। एक्ट्रेस ने ये भी बताया था कि वो जब मुंबई आई थीं तो उन्हीं के घर पर रहा करती थीं। उन्होंने बिना नाम लिए सुनील सिकंद के साथ बुरे अनुभव भी शेयर किए थे। हालांकि, ये रिश्ता भी ज्यादा चला नहीं और दोनों अलग हो गए।



