नाली में घुसा मिनी लोडिंग ट्रक, बाल बाल बचा चालक- और राहगीर
ईंट लदा ट्रक नाली में फंसा

हसौद थानांतर्गत हसौद के मिलन चौक में शुक्रवार की दोपहर ईंट लदा एक ट्रक बेकाबू होकर नाली में फंस गया. घटना में हालाकि कोई जनहानि नही हुआ,साइड में खड़े मोटरसायकल क्षतिग्रस्त होकर गिर गया.
हसौद थानांतर्गत हसौद के मिलन चौक में शुक्रवार की दोपहर करीब 2 बजे ईंट लदा एक ट्रक बेकाबू होकर नाली में फंस गया. घटना में हालाकि कोई जनहानि नही हुआ,साइड में खड़े मोटरसायकल क्षतिग्रस्त होकर गिर गया. एक बड़ा हादसा टल गया. घटना के दौरान आसपास के दुकानदार एवं अन्य राहगीर लोग खड़े थे. इससे कोई हताहत नहीं हुआ. बताया जाता है सिन्हा फ्लाई एस ब्रिक्स से ईंट लेकर एक ट्रक मिलन चौक पहुँचा ही था की इसी बीच मोड़ के पास चालक को झपकी आ गयी और मिर्गी का दौरा उस ड्राइवर को पड़ा इससे ट्रक चालक का संतुलन बिगड़ गया और रिवर्स गेयर लग गया जिससे गाड़ी पीछे होते हुए मोबाइल दुकान के सामने जा नाली में घुस गई जिससे नाली पूरा तरह टूट गया और ट्रक का टायर अंदर दब गया,साथ ही वहां खड़ा प्लेटिना मोटरसायकल cg11 ar 6163 ट्रक के नीचे दब गया और क्षतिग्रस्त हो गया तत्काल योगेंद्र साहू ने हसौद थाना के टीआई राजेश पटेल को फ़ोन के माध्यम से सूचना दिया सूचना पर खुद राजेश पटेल एवं स्टाफ तत्काल आकर मौके पर मुवाययन किया,और बताया की ड्राइवर को मिर्गी का शिकायत है जिसे हॉस्पिटल भेजवाता हु किसी को जनहानि नहीं हुआ है बस नाली और मोटरसायकल वाले का नुकसान हुआ है।



