पुलिस की बड़ी कार्रवाई: धारदार चाकू लेकर दहशत फैलाने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार
होलिका दहन के दिन जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए धारदार चाकू लेकर लोगों को डराने वाले 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक नाबालिग भी शामिल है। आरोपियों ने सोशल मीडिया पर चाकू के साथ अपनी तस्वीरें भी पोस्ट की थीं, जिससे माहौल तनावपूर्ण बनता जा रहा था।
ऑपरेशन विश्वास के तहत पुलिस ने लगातार असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। इसी कड़ी में भाटापारा ग्रामीण, कसडोल और भाटापारा शहर थाना क्षेत्र में चाकू लहराकर लोगों को डराने वाले आरोपियों को पकड़ा गया है।
पुलिस अधिकारी: हमारी टीम ने तुरंत एक्शन लेते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक नाबालिग भी शामिल है। इनके पास से धारदार चाकू बरामद किए गए हैं, और सोशल मीडिया पर भी इनकी गतिविधियों की जांच की जा रही है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इस प्रकार हुई है:
1. रितिक कुमार बंजारे (22 वर्ष), निवासी आमाकोनी, थाना सुहेला
2. पूनम साहू (21 वर्ष), निवासी हड़हापारा कसडोल, थाना कसडोल
3. नीरज उके (19 वर्ष), निवासी सर्कस मैदान स्टेशन वार्ड, भाटापारा शहर
4. एक अपचारी बालक
फिलहाल पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है और यह जांच की जा रही है कि इनका किसी बड़े आपराधिक गिरोह से संबंध तो नहीं।