Cg Breking News – भाटापारा में रियल इस्पात फैक्ट्री में भीषण हादसा, स्पंज आयरन प्लांट में ब्लास्ट; 10 से अधिक मजदूर झुलसे, 6 मौत की सूचना
बलौदाबाजार–भाटापारा जिले के भाटापारा ग्रामीण थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम निपानिया स्थित रियल इस्पात स्पंज आयरन फैक्ट्री में आज सुबह बड़ा औद्योगिक हादसा हो गया। फैक्ट्री के स्पंज आयरन प्लांट में अचानक जोरदार ब्लास्ट होने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
हादसे में 10 से अधिक मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए हैं। सूत्रों के अनुसार 6 मजदूरों की मौत की बात सामने आ रही है, हालांकि प्रशासन की ओर से अभी आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है। गंभीर रूप से घायल 5 मजदूरों को बेहतर इलाज के लिए बिलासपुर रेफर किया गया है, जबकि अन्य घायलों का उपचार नजदीकी अस्पताल में जारी है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। फैक्ट्री परिसर को सील कर राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। ब्लास्ट के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है, तकनीकी टीम द्वारा जांच की जा रही है।



