को-ऑपरेटिव बैंक में नौकरी लेने का मौका, मैनेजर समेत इन पदों पर आवेदन शुरू, योग्यता देख लें
बैंक में अच्छी जॉब ढूंढ रहे उम्मीदवारों के लिए नई भर्ती आई है। हाल ही में उत्तर प्रदेश सहकारी संस्थागत सेवामंडल (UPCISB) ने मैनेजर, जूनियर समेत विभिन्न पदों पर भर्ती अनाउंस की है। मैनेजर लेवल की जॉब लेने का बढ़िया मौका है। इस भर्ती का आधिकारिक विज्ञापन जारी हो गया है। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया भी 25 मार्च से शुरू हो चुकी है। ऐसे में इच्छुक और योग्य कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट upcisb.upsdc.gov.in के जरिए आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के जरिए 100 से ज्यादा पदों को भरा जाएगा।
पोस्ट वाइज रिक्तियां
| पद का नाम | वैकेंसी |
| मैनेजर | 07 |
| जूनियर मैनेजर | 45 |
| असिस्टेंट/कैशियर (बैंकिंग असिस्टेंट/क्लरिकल स्टाफ) | 57 |
| असिस्टेंट/टाइपिस्ट | 02 |
| असिस्टेंट इंजीनियर AE सिविल | 05 |
| कुल | 116 |
बैंक में मैनेजर बनने के लिए क्या योग्यता चाहिए?
- मैनेजर- कॉमर्स में बैचलर डिग्री न्यूनतम 55 प्रतिशत अंकों के सा य इकोनॉमिक्स/मैथिमेटिक्स/स्टेटिस्टिक्स किसी भी एक विषय के साथ बैचलर डिग्री न्यूनतम 55 प्रतिशत अंकों के साथ पूरी की हो। बीटेक/बी.ई/बीसीए/एमसीए न्यूनतम 55 प्रतिशत अंकों या बीबीए/एमबीए करने वाले अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकेंगे।
- जूनियर मैनेजर- कॉमर्स में बैचलर डिग्री न्यूनतम 55 प्रतिशत अंकों के साथ या इकोनॉमिक्स/मैथ/साइंस किसी भी एक विषय के साथ बैचलर डिग्री। न्यूनतम ओ लेवल या समकक्ष योग्यता कंप्यूटर में होनी चाहिए। बी.ई/बीटेक/बीसीए/एमसीए/ बीबीए/एमबीए वाले भी अप्लाई कर सकते हैं।
- असिस्टेंट/कैशियर- मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बैचलर डिग्री न्यूनतम 55 प्रतिशत अंकों के साथ पूरी की हो। साथ में CCC सर्टिफिकेट कंप्यूटर में किया हो।
- असिस्टेंट टाइपिस्ट- मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन। 30-40 की स्पीड हिन्दी इंग्लिश में और CCC सर्टिफिकेट हासिल किया हो।
- असिस्टेंट इंजीनियर AE सिविल- मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से सिविल इंजीनियरिंग में बैचलर की डिग्री पूरी की हो। योग्यता संबंधित ये जानकारी आप विस्तार से भर्ती के आधिकारिक नोटिफिकेशन से भी चेक कर सकते हैं।
यूपी सहकारी बैंक भर्ती 2026 की जरूरी डिटेल
| बैंक | यूपी-को-ऑपरेटिव इंस्टीट्यूशनल सर्विस बोर्ड लखनऊ (UPCISB) |
| पद | मैनेजर, जूनियर मैनेजर, असिस्टेंट/कैशियर, असिस्टेंट/टाइपिस्ट, असिस्टेंट इंजीनियर AE सिविल |
| रिक्तियां | 116 |
| आधिकारिक वेबसाइट | upcisb.upsdc.gov.in |
| आवेदन करने की लास्ट डेट | 15 अप्रैल 2026 |
| आयुसीमा | न्यूनतम 21 वर्ष अधिकतम 40 वर्ष। आयुसीमा की गणना 1 जनवरी 2026 के आधार पर की जाएगी। |
| सैलरी | पदानुसार ₹15290- ₹88000 तक |
| चयन प्रक्रिया | प्रीलिम्स और मेन्स |
| भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन | UPCISB Bank Recruitment 2026 Notification PDF |
| आवेदन करने का डायरेक्ट लिंक | UPCISB Bank Recruitment 2026 Apply Online |
UPCISB बैंक भर्ती में अप्लाई कैसे करें?
- फॉर्म अप्लाई करने के लिए आपको सबसे पहले बैंक की आधिकारिक वेबसाइट upcisb.upsdc.gov.in या आप सीधे ibpsreg.ibps.in पर भी जा सकते हैं।
- यहां आपको पहले आपको Click here for New Registration के लिंक पर क्लिक करना होगा।
- अब अपना नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी की डिटेल भरकर सब्मिट करें।
- आपका रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड क्रिएट हो जाएगा।
- इसकी मदद से वेबसाइट पर लॉगइन करें। इसके बाद संबंधिक भर्ती में अप्लाई करने का विकल्प मिलेगा।
- अब अपनी पर्सनल, एजुकेशनल और अन्य जानकारियां भर दें।
- डॉक्यूमेंट अपलोड वाले कॉलम में अपने हस्ताक्षर और फोटो स्कैन करके सही साइज में अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क भरें और फॉर्म का प्रिंट आउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें।
प्रीलिम्स की लिखित परीक्षा में 100 अंकों के 100 सवाल पूछे जाएंगे। वहीं मेन्स परीक्षा में 120 सवाल 200 अंकों के आएंगे। दोनों परीक्षाओं के लिएअलग-अलग समयसीमा की जाएगी। प्रीलिम्स और मेन्स दोनों परीक्षाएं ऑब्जेक्टिव मोड में आयोजित की जाएंगी।



