26 या 27 मार्च, किस दिन मनाई जाएगी रामनवमी, जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और श्री राम आरती
हिंदू धर्म में रामनवमी का विशेष महत्व माना जाता है। हर साल ये पर्व चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को मनाया जाता है। मान्यताओं के अनुसार, नवमी तिथि को मध्याह्न काल में श्री राम का जन्म हुआ था। इसी के कारण इसे श्री रामलला के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। विशेषकर इस दिन को अयोध्या में धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन माता सीता की पूजा करने का विधान है। इसके साथ ही रामनवमी के दिन मां दुर्गा के नौवें स्वरूप मां सिद्धिदात्री की पूजा का भी विधान है। लेकिन इस बार 26 मार्च को आठवां स्वरूप मां महागौरी की पूजा करने का विधान है। इस साल नवमी तिथि दो दिन होने के रामनवमी की तिथि को लेकर काफी असमंसज की स्थिति बनी हुई है। आइए जानते हैं राम नवमी की सही तिथि, शुभ मुहूर्त, खास संयोग, धार्मिक महत्व और श्रीराम की आरती….
कब है रामनवमी 2026?
चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि आरंभ: 26 मार्च 2026 को सुबह 11 बजकर 46 मिनट पर
चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि समाप्त- 27 मार्च 2026 को सुबह 10 बजकर 7 मिनट पर होगा।
रामनवमी 2026 तिथि- रामायण के अनुसार भगवान राम का जन्म मध्याह्न काल में हुआ था। ऐसे में 26 मार्च 2026 को रामनवमी करना लाभकारी होगा। इसके अलावा उदया तिथि के आधार पर 27 मार्च 2026 को रामनवमी का पर्व मनाया जाएगा।
क्या 27 मार्च को भी है रामनवमी?
बता दें कि चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि 27 मार्च को सुबह 10 बजकर 7 मिनट तक है। ऐसे में इस दिन रामनवमी का मध्याह्न मुहूर्त 11:13 ए एम से 01:41 पी एम बीच होगा। इस दिन मध्याह्न का क्षण: दोपहर 12:27 बजे ।
राम नवमी पूजा का शुभ मुहूर्त
राम नवमी 26 मार्च को बनाना काफी शुभ माना जा रहा है, क्योंकि इस दिन दोपहर के समय नवमी तिथि भी होगी। इस दिन राम नवमी मध्याह्न मुहूर्त 11:13 ए एम से 01:41 पी एम तक है। इस दिन मध्याह्न का क्षण: दोपहर 12:25 बजे ।



