अब सभी लोगों को मिलेगा कंफर्म तत्काल टिकट, रेलवे ने खुद बताया स्मार्ट तरीका
भारत में ट्रेन का Tatkal टिकट बुक करना अक्सर समय के खिलाफ दौड़ जैसा होता है। सीमित सीटों और भारी ट्रैफिक के कारण कुछ ही सेकंड में टिकट वेटिंग में चला जाता है। अब साउथ सेंट्रल रेलवे (South Central Railway) ने कुछ आसान लेकिन प्रभावी टिप्स साझा किए हैं, जिनसे आपकी कन्फर्म टिकट पाने की संभावना बढ़ सकती है।
जल्दी लॉगिन करें, बढ़त पाएं
Tatkal बुकिंग शुरू होने से 1–2 मिनट पहले ही IRCTC अकाउंट में लॉगिन कर लें। बुकिंग खुलते ही वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक आ जाता है, जिससे स्लो स्पीड या लॉगआउट की समस्या हो सकती है। पहले से लॉगिन रहने से आप तुरंत टिकट बुक कर सकते हैं।
मास्टर लिस्ट का स्मार्ट इस्तेमाल
सबसे कारगर तरीका है कि आप अपने यात्रियों की जानकारी पहले से सेव कर लें। IRCTC अकाउंट या RailOne एप में “Master List” फीचर का इस्तेमाल करें। इससे बुकिंग के समय आपको डिटेल्स भरने की जरूरत नहीं पड़ेगी और आप सीधे यात्रियों को सिलेक्ट करके आगे बढ़ सकते हैं।
सही समय का रखें ध्यान
Tatkal बुकिंग में टाइमिंग सबसे महत्वपूर्ण होती है। सुबह 10:00 बजे AC क्लास के लिए और सुबह 11:00 बजे – स्लीपर/नॉन-AC क्लास के लिए है। एक-दो सेकंड की देरी भी टिकट कन्फर्म होने से रोक सकती है, इसलिए अलार्म लगाकर समय पर तैयार रहें।
तेज पेमेंट ऑप्शन चुनें
बुकिंग के बाद पेमेंट जल्दी करना भी उतना ही जरूरी है। इसके लिए तेज विकल्प चुनें जैसे- IRCTC E-Wallet या R-Wallet या UPI या Net Banking। धीमे पेमेंट गेटवे या कार्ड डिटेल्स भरने में समय लगाने से आपकी बुकिंग फेल हो सकती है।
अगर आप पहले से लॉगिन करते हैं, मास्टर लिस्ट का उपयोग करते हैं, सही समय पर बुकिंग करते हैं और तेज पेमेंट ऑप्शन चुनते हैं, तो आपकी कन्फर्म सीट पाने की संभावना काफी बढ़ जाती है।



