केंद्रीय विद्यालयों में शुरू होने वाली है नई भर्ती, TGT-PRT की 987 वैकेंसी का नोटिस जारी
टीचर की सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए अच्छी खबरी है। केंद्रीय विद्यालय ों में एक और शिक्षक भर्ती निकलने जा रही है। केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) ने शैक्षणिक वर्ष 2026-27 के लिए स्पेशल एजुकेटर पदों के लिए एक बड़ी भर्ती अभियान की घोषणा की है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से 900 से ज्यादा खाली पदों को भरा जाएगा। इससे पहले केवीएस ने दिसंबर 2025 में कुल 2499 पदों पर डिपार्टमेंटल भर्ती निकाली थी।
मिली जानकारी के अनुसार, 2026-27 एकेडमिक ईयर के लिए केंद्रीय विद्यालयों में ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर (TGT) और प्राइमरी टीचर (PRT) पदों पर कुल 987 स्वीकृत रिक्तियां भरा जाएगा। ये पद खासतौर पर केंद्रीय विद्यालयों में विशेष जरूरतों वाले बच्चों के लिए सहायता को मजबूत करने के लिए भरे जाएंगे। ये पद इसलिए स्वीकृत किए गए हैं क्योंकि ये शिक्षा मंत्रालय के तहत विभिन्न KVS क्षेत्रीय कार्यालयों से मिले इनपुट के अनुरूप हैं।
यहां देखें वैकेंसी डिटेल्स
KVS द्वारा देश भर में स्थित केंद्रीय विद्यालयों में स्वीकृत स्पेशल एजुकेटर के कुल 987 पदों पर भर्ती होगी। ये रिक्तियां क्षेत्रीय मांग और उन क्षेत्रों में स्थित कार्यालयों से मिले फीडबैक को ध्यान में रखकर सामने आई हैं। इनमें 493 स्पेशल एजुकेटर-TGT पद और 494 स्पेशल एजुकेटर-PRT पद शामिल हैं।
फरवरी 2026 में शुरू हो सकते हैं केवीएस भर्ती के आवेदन
केवीएस ने फिलहाल खाली पदों की जानकारी शॉर्ट नोटिस जारी किया है, जिसमें TGT और PRT पदों के लिए राज्य-वार खाली पदों की जानकारी दी गई है। इस सरकारी भर्ती का डिटेल्ड नोटिफिकेशन जल्द ही केवीएस की ऑफिशियल वेबसाइट kvsangathan.nic.in पर जारी किया जाएगा। आवेदन फरवरी 2026 की शुरुआत में शुरू होने की संभावना है।
केवीएस पीआरटी के लिए योग्यता
PRT स्पेशल एजुकेटर पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ सीनियर सेकेंडरी (कक्षा 12) पास होना चाहिए। आवेदकों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विकलांगता श्रेणी में स्पेशल एजुकेशन में दो साल का डिप्लोमा भी होना चाहिए। CBSE द्वारा आयोजित CTET पेपर-I पास करना पात्रता के लिए अनिवार्य है। इसके अलावा, उम्मीदवार को KVS शिक्षण आवश्यकताओं के अनुसार हिंदी और अंग्रेजी दोनों में पढ़ाने की क्षमता दिखानी होगी।
केवीएस टीजीटी के लिए योग्यता
TGT स्पेशल एजुकेटर पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास कम से कम 50 प्रतिशत कुल अंकों के साथ ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। प्रोफेशनल क्वालिफिकेशन में स्पेशल एजुकेशन में B.Ed. या B.Ed. (जनरल) के साथ स्पेशल एजुकेशन में एक साल का डिप्लोमा शामिल है। आवेदकों को CBSE द्वारा आयोजित CTET पेपर-II पास होना चाहिए। इसके अलावा, इन पदों पर नियुक्ति के लिए भारतीय पुनर्वास परिषद के साथ वैध पंजीकरण अनिवार्य है।
आयु सीमा
TGT पदों के लिए ऊपरी आयु सीमा 35 वर्ष है। इसी तरह, PRT पदों के लिए ऊपरी आयु सीमा 30 वर्ष है। हालांकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट भी जाती है। आयु सीमा में छूट की जानकारी डिटेल्ड नोटिफिकेशन में दी जाएगी। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि ताजा अपडेट के लिए केवीएस की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।
बता दें कि केंद्रीय विद्यालय संगठन KVS ने दिसंबर में कुल 2499 पदों पर वैकेंसी निकाली थी। आवेदन प्रक्रिया 12 दिसंबर से शुरू हो चुकी है, जो 26 दिसंबर 2025 तक चली। हालांकि यह भर्ती डिपार्टमेंटल थी। योग्य शिक्षकों/अधिकारियों में से टीचिंग और नॉन-टीचिंग पदों को भरने के लिए लिमिटेड डिपार्टमेंटल एग्जामिनेशन (LDE)/लिमिटेड डिपार्टमेंटल कॉम्पिटिटिव एग्जामिनेशन (LDCE) आयोजित किया जाता है।



