सांसद कमलेश जांगड़े ने महाशिवरात्रि पर लिंगेश्वर महादेव मंदिर में की पूजा….
महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर सांसद कमलेश जांगड़े ने जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र के नवागढ़ स्थित लिंगेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर भगवान भोलेनाथ के दर्शन किए और पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि और मंगलमय जीवन की कामना की।
महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर सांसद कमलेश जांगड़े सहित भाजपा के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता लिंगेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे। पूजा-अर्चना के बाद उन्होंने भगवान शिव से क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और समृद्धि की प्रार्थना की।
आज महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर भगवान शिव के चरणों में आकर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की है। यह दिन हम सभी के लिए अत्यंत पवित्र और विशेष है।
इस अवसर पर पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, नगर पंचायत अध्यक्ष अर्चना देवांगन, जिला उपाध्यक्ष विवेका गोपाल, मंडल अध्यक्ष समर्थ सिंह बिट्टू, महामंत्री निरंजन कोसले, रमेश कश्यप, प्रेम धीवर, गणेश जलतारे, कमल नयन साहू, पीतांबर केशवानी, अनुराग केशवानी सहित भाजपा के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
महाशिवरात्रि के इस शुभ अवसर पर मंदिर में भक्तों का तांता लगा रहा और पूरा माहौल भोलेनाथ के जयकारों से गूंज उठा।