जांजगीर चांपा में 28 जनवरी को SDM कार्यालय जांजगीर का घेराव:- किसानों की धान बिक्री समस्या को लेकर,विधायक व्यास कश्यप ने दी जानकारी।
जांजगीर चांपा/ जिले में खरीफ वर्ष 2025-26 में हो रही धान खरीदी में राज्य सरकार की किसान विरोधी नीतियों को लेकर विधायक व्यास कश्यप सहित कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता किसान बड़ी संख्या में उपस्थित होकर28 जनवरी की सुबह 11 बजे SDM कार्यालय जांजगीर का घेराव किया जाएगा।
विधायक व्यास कश्यप ने कहा कि,,वर्तमान में छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा धान खरीदी में जो किसानों के साथ कुथारा घाट करने का आरोप लगाया है। जिन किसानों का टोकन कटा है,सत्यापन हुआ है या जिनका टोकन नहीं काटा है और सत्यापन हो गया है जिनका एग्री हो गया है रकबा पंजीयन है, जांजगीर चांपा विधानसभा क्षेत्र में हजारों किसान ऐसे है जिनके धान की बिक्री नहीं हो सकी है।
विधायक कहते है कि उनके कार्यालय में किसान टोकन नहीं कटने, एग्रीटेक पोर्टल में पंजीयन नहीं होने जैसे समस्याओं को लेकर पहुंच रहे है। धान खरीदी को केवल 4 दिन बाकी है किसान परेशान है।
किसानों से विधायक ने बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील..
जिले के किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि वे सभी हक की लड़ाई लड़ने के लिए बुधवार की सुबह 11 बजे SDM कार्यालय जांजगीर का कांग्रेस पार्टी घेराव करने जा रही है,आप सभी इस आंदोलन में शामिल होकर सफल बनाए ताकि किसानों को उनकी मेहनत का फल मिला सके सभी का एक – एक धान का दाना यह भाजपा की सरकार को खरीदने के लिए मजबूर किया जा सके।



