जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जेल में की मुलाकात, भाजपा की बदले की राजनीति का लगाया आरोप, न्यायालय पर विश्वास
जांजगीर चांपा/ पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जिला जेल खोखरा में बंद जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू से मिलने पहुंचे थे। जहां 25 मिनट की मुलाकात में जानकारी ली। सर्किट हाउस में कांग्रेस नेताओं से मुलाकात कर रायपुर के लिए रवाना हुए।
दरअसल विधायक बालेश्वर साहू के खिलाफ 42.78 लाख रुपए की ठगी के मामले में CJM न्यायालय ने 22 जनवरी तक न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा है।
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मीडिया के सामने कहा कि हमारे साथी विधायक बालेश्वर साहू को फंसाया गया है उनको लोकप्रियता भाजपा को रास नहीं आ रही है। भाजपा की बदले की राजनीति की जा रही है। जो भी विपक्ष में हो उसे दबाव कोई भी सरकार के खिलाफ बोलेगा उसे दबाने का काम कर रही है, उनके हां में हां मिलाए,जिससे उसी के चलते यह गिरफ्तारी हुई है। हमें न्यायालय पर विश्वास है जल्द ही बालेश्वर साहू की रिहाई होगी।
भूपेश बघेल ने षड्यंत्र का आरोप लगाया है उसपर कहा कि न्यायालय में केस चल रहा है तो ज्यादा बात नहीं कर सकते है बालेश्वर से मुलाकात हुई है पहले भी चर्चा हुई है। सरकार जान बूझकर फसाया गया है।
भाजपा किसी भी स्तर पर जा सकती है चैतन्य बघेल मामले में न्यायलय ने कह की आप ने नोटिस भी नहीं दी सीधा उठा लिए यह नियम के विपरीत है सरकार का काम यही है कि विपक्ष के नेताओं को दबाव तो बालेश्वर मामला भी यही है। चाहे मोदी की सरकार हो या विष्णु देव साय की यह केवल बदले की राजनीति है। विरोधियों को जांच करने की माग कर रहे है तो दे नहीं रही है। इस सरकार से सारे लोग नाराज है।
धान खरीदी सरकार कर रही है चंद दिन बचा है स्थिति क्या है बहुत सारे किसानों का धान बिका नहीं है न रकबा बढ़ा न टोकन कट रहा है। कोरबा में एक किसान ने जहर खाया है इससे पहले खल्लारि विधानसभा में एक किसान ने टोकन नहीं मिलने पर गला काट लिया था। इन लोगों को कोई मतलब नहीं है कोई जिए या मरे । हक के खिलाफ बोलोगे तो दबाने का काम रह रही है।



