CG Board Result 2026 : पास होने में छात्राएं 86.04% और छात्रों की संख्या 78.86% रही
रायपुर। हाईस्कूल परीक्षा वर्ष 2026 में 77.15 प्रतिशत परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए। इनमें बालिकाओं का प्रतिशत 81.03 तथा बालकों का प्रतिशत 72.27 रहा। हायर सेकण्डरी परीक्षा में 83.04 प्रतिशत परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए। इनमें बालिकाओं का प्रतिशत 86.04 तथा बालकों का प्रतिशत 78.86 रहा।
10वीं में 77.15 प्रतिशत परीक्षार्थी पास हुए
छत्तीसगढ माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा आयोजित हाईस्कूल सर्टिफिकेट मुख्य परीक्षा वर्ष 2026 में कुल 3,21,677 परीक्षार्थी पंजीकृत हुये। इनमें से 3,16730 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुये, जिनमें से 1,40,402 बालक तथा 1,76,328 बालिकायें सम्मिलित हुई, जिनमें से 3,14,953 परीक्षार्थियों के परीक्षा परिणाम घोषित किये गये। घोषित परीक्षा परिणाम में से उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की कुल संख्या 2,43,016 है अर्थात् कुल 77.15 प्रतिशत परीक्षार्थी उतीर्ण हुये। उत्तीर्ण बालिकाओं का प्रतिशत 81.03 तथा बालकों का प्रतिशत 72.27 है।
44.48 फीसदी छात्र प्रथम श्रेणी से हुए पास
घोषित परिणाम में प्रथम श्रेणी में उतीर्ण परीक्षार्थियों की संख्या 1,40,108 (44.48 प्रतिशत) है, द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की संख्या 96,721 (30.71 प्रतिशत) है तथा तृतीय श्रेणी में उतीर्ण परीक्षार्थियों की संख्या 6,187 (1.96 प्रतिशत) है। एक या दो विषयों में अनुत्तीर्ण परीक्षार्थियों की संख्या 19,347 है।
कुल 161 परीक्षार्थियों के परिणाम विभिन्न कारणों से रोके गये हैं, जिनमें 15 परीक्षार्थियों के परिणाम नकल प्रकरण के कारण रोके गये हैं, 143 परीक्षार्थियों के परीक्षा परिणाम जांच की श्रेणी में रोका गया है तथा 1616 परीक्षार्थी का पात्रता के अभाव में परीक्षा आवेदन निरस्त किये गये हैं। इसके अतिरिक्त 03 परीक्षार्थियों के परीक्षा परिणाम बाद में घोषित किये जायेंगे।
10वीं में 76.53% पास हुए
वर्ष 2025 हाईस्कूल सर्टिफिकेट मुख्य परीक्षा में कुल 3,23,094 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुये थे, जिनमें से 1,45,141 बालक तथा 1,77,953 बालिकायें सम्मिलित हुई थीं। सम्मिलित परीक्षार्थियों के उत्तीर्ण का प्रतिशत 76.53% था। इस प्रकार गतवर्ष से इस वर्ष परीक्षा परिणाम में लगभग 0.62 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।
12वीं में 83.04 प्रतिशत परीक्षार्थी पास हुये
हायर सेकण्डरी स्कूल सर्टिफिकेट मुख्य परीक्षा वर्ष 2026 में कुल 2,46,166 परीक्षार्थी पंजीकृत हुये। इनमें से 2,44,453 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुये, जिनमें से 1,02,259 बालक तथा 1,42,194 बालिकायें सम्मिलित हुई, जिनमें से 2,43,898 परीक्षार्थियों के परीक्षा परिणाम घोषित किये गये। घोषित परीक्षा परिणाम में से उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की कुल संख्या 2,02,549 है अर्थात् कुल 83.04 प्रतिशत परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुये। उत्तीर्ण बालिकाओं का प्रतिशत 86.04 तथा बालकों का प्रतिशत 78.86 है।
घोषित परिणाम में प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की संख्या 1,27,334 (52.2 प्रतिशत) है, द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की संख्या 72,402 (29.68 प्रतिशत) है तथा तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की संख्या 2,806 (1.15 प्रतिशत) है। 07 परीक्षार्थी पास श्रेणी में उत्तीर्ण हुये हैं। एक या दो विषयों में अनुत्तीर्ण परीक्षार्थियों की संख्या 23,866 है।
63 परीक्षार्थियों के परिणाम रोके गये
कुल 63 परीक्षार्थियों के परिणाम विभिन्न कारणों से रोके गये, जिसमें 05 परीक्षार्थियों के परिणाम नकल प्रकरण के कारण, 56 परीक्षार्थियों के परीक्षा परिणाम जांच की श्रेणी में रोके गये हैं तथा 492 परीक्षार्थी पात्रता के अभाव में परीक्षा आवेदन निरस्त किये गये हैं। इसके अतिरिक्त 02 परीक्षार्थियों के परीक्षा परिणाम बाद में घोषित किये जायेंगे।
परीक्षा परिणाम छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल की वेबसाइट
https://cg.results.nic.in, https://results.cg.nic.in तथा https://cgbse.nic.in पर उपलब्ध है। मण्डल द्वारा इस वर्ष परीक्षा परिणाम डिजीलॉकर की वेबसाइट https://results.digilocker.gov.in/ में भी जारी किये जा रहे हैं।



