ग्राम पंचायत बरेकेल कला में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका एवं मितानिनों का सम्मान समारोह आयोजित
बरेकेल कला। ग्राम पंचायत बरेकेल कला में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका एवं मितानिनों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता शिवकुमारी आदित्य, दिलीपमती केवट, सहायिका सुशीला केवट, बृंदा बाई मांझी तथा मितानिन भरतमति आदित्य, गनेशी केवट, चाँदनी आदित्य का सम्मान किया गया।
समारोह में ग्राम पंचायत की सरपंच सुकृता सुभाष चौहान, सचिव रेशमी जाटवर, सहायक सचिव झमेन्द्र भार्गव, उपसरपंच दिलीप केवट, पंच रजनी केवट, ममता आदित्य, रेवती आदित्य, सक्रिय महिला रजनी केवट एवं हेडमास्टर कुमारजीव खटर्जी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
सम्मानितों को शाल, श्रीफल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।



