10वीं, 12वीं पास करने वाली छात्राओं को आगे पढ़ाई के लिए मिलेंगे 30 हजार रुपये
रायपुर: उपमुख्यमंत्री एवं लोकनिर्माण मंत्री अरुण साव ने गुढ़ियारी स्थित दानवीर भामाशाह वार्ड में 337.01 लाख रुपए की लागत से नवनिर्मित शासकीय शशिबाला अंग्रेजी-हिंदी माध्यम उच्चतर माध्यमिक उत्कृष्ट विद्यालय का लोकार्पण किया. इस अवसर पर उन्होंने छात्र-छात्राओं से बात की और उन्हें शिक्षा के प्रति प्रेरित किया.
10वीं 12वीं पास करने के बाद मिलेंगे 30 हजार
डिप्टी सीएम साव ने बताया कि छात्राओं को अपनी पढ़ाई जारी रखने के लिए सरकार ने महत्वपूर्ण फैसला लिया है. अब सरकारी स्कूलों से 10वीं-12वीं पास करने वाली छात्राओं को आगे पढ़ाई करने के लिए 30 हजार रुपये की सहायता दी जाएगी. उन्होंने बताया कि सरकार के इस फैसले से प्रदेश में छात्राओं को अब आर्थिक तंगी के कारण अपनी पढ़ाई बीच में नही छोड़नी पड़ेगी. छात्राएं अपनी पढ़ाई पूरी कर अपने सपने साकार कर सकेगीं.



