तेज आवाज में बजा रहा था DJ, वाहन और साउंड सिस्टम जब्त
बिलासपुर जिले में कोलाहल अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए सिविल लाइन क्षेत्र में डीजे धुमाल संचालक पर प्रहार किया गया। तखतपुर निवासी 28 वर्षीय सुजल मिरी बाड़ी बाजार से संचालित वाहन में डीजे साउंड सिस्टम लगाकर तेज आवाज में बजा रहा था। घटना 27 अगस्त की रात करीब 10:10 बजे मगरपारा चौक के पास की है, जहां आदेश और निर्देशों का उल्लंघन करते हुए डीजे का संचालन किया जा रहा था। कार्रवाई के दौरान माजदा वाहन क्रमांक CG 10 BH 0809 सहित डीजे साउंड सिस्टम को जब्त कर अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।



