ट्रेन और कार में हुई टक्कर एक व्यक्ति की मौत दूसरा गंभीर रूप से घायल,इस वजह से हुआ हादसा..
छत्तीसगढ़ के जीपीएम जिले में बड़ा हादसा हुआ है एक्सप्रेस ट्रेन और कार में टक्कर हुई है।जिसमे कार में सवार एक व्यक्ति की मौत हुई,वही दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है। इलाज के लिए आनूपपुर अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। यह घटना शनिवार की बीती रात को हुआ है।
जानकारी अनुसार,शनिवार की बीती रात आनूपपुर की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार पेंड्रारोड अनूपपुर रेलवे ट्रैक के जेतहरी स्टेशन के संपर्क फाटक को तोड़ते हुए गुजर रही हीराकुंड एक्सप्रेस से जा टकराई है। ट्रेन की टक्कर से कार को कुछ दूरी तक घसीटते हुए ले गई और रेलवे ट्रैक पर कार पलट गई। वही कार के परखच्चे उड़ गई। कार में दो लोग सवार थे जिसमे एक की मौके पर ही मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हुआ है। जिसे जीआरपी और आरपीएफ की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद ढेर घंटे तक ट्रेनों का आवागम बंद हो गया था। फटक बंद होने से दोनो तरफ बड़ी वाहनों की लंबी कतारें लगी हुई थी। जिससे आने जाने वाले लोगो को परेसानियो का सामना करना पड़ा। मामले की जीआरपी पुलिस मार्ग कायम कर जांच शुरू की गई है।



