7 साल में 70 हजार करोड़ के चिटफंड घोटाले में रिकवरी शून्य, रतनपुर पुलिस ने 2 आरोपी पकड़े
बिलासपुर: चिटफंड घोटाला PACL पुलिस जांच- देशभर में 70 हजार करोड़ रुपए के चिटफंड घोटाले की जांच पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। सात साल बीत जाने के बाद भी पुलिस अब तक कोई रकम जब्त नहीं कर पाई है। बिलासपुर जिले की रतनपुर पुलिस ने जिला जेल में बंद 2 आरोपियों को न्यायालय की अनुमति से अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की है।
पुलिस के अनुसार, PACL बीमा वित्तीय कंपनी ने रतनपुर क्षेत्र के 1449 निवेशकों से 4 करोड़ 27 लाख 82 हजार 415 रुपए की ठगी की। कंपनी ने 5 साल में राशि दोगुनी करने का वादा किया था, लेकिन बाद में पूरी रकम हड़प ली गई।
चिटफंड घोटाला PACL पुलिस जांच :- आरोपियों की फोटो
2018 में दर्ज हुई थी धोखाधड़ी की शिकायत,चिटफंड घोटाला PACL पुलिस जांच
रतनपुर थाना में 2018 में अनिल मधुकर निवासी खैरखुंडी ने PACL कंपनी के खिलाफ धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई थी। इसमें बताया गया कि कंपनी ने निवेशकों को 5 वर्षों में पैसे दोगुने करने का झांसा दिया और भारी ब्याज का लालच देकर 42,782,451 रुपए जमा कराए, लेकिन परिपक्वता अवधि पूरी होने के बाद भी रकम वापस नहीं की। इस शिकायत के आधार पर रतनपुर पुलिस ने PACL कंपनी के डायरेक्टरों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया और जांच शुरू की।
चिटफंड घोटाला PACL पुलिस जांच:-आरोपियों ने 70 हजार करोड़ के घोटाले की बात कबूली
रतनपुर पुलिस ने जिन दो आरोपियों को अभिरक्षा में लिया, उनके नाम हैं:
1. गुरमीत सिंह (60 वर्ष), निवासी मौर्या इन्क्लेव, प्रीतमपुरा, दिल्ली।
2. सुब्रतो भट्टाचार्य (64 वर्ष), निवासी साउथ सिटी, गुरुग्राम, हरियाणा।
पुलिस के अनुसार, इन दोनों आरोपियों ने पूछताछ में पूरे भारत में PACL कंपनी के माध्यम से 70,000 करोड़ रुपए जमा होने की बात कबूल की।आरोपियों को कोर्ट में पेश कर आगे की जांच जारी है।
देशभर में हजारों मामले दर्ज, निवेशक परेशान
पुलिस जांच के अनुसार, देश के अलग-अलग राज्यों में PACL के खिलाफ हजारों धोखाधड़ी के मामले दर्ज हैं। इससे पहले कंपनी के 5 अन्य सह-आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
चिटफंड घोटाला PACL पुलिस जांच :- आरोपियों की फोटो
निर्मल सिंह भंगू (डायरेक्टर, मुक्तसर साहिब, मोहाली, पंजाब)त्रिलोचन सिंह उर्फ तरलोचन (डायरेक्टर),अनिल चौधरी लेधा,सिकंदर सिंह ढिल्लन,जोगिंदर टाइगर।