छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा
Cg voice News:- जांजगीर चांपा विधायक व्यास कश्यप की पत्नी सूरज कश्यप ने जिला पंचायत सदस्य क्षेत्र क्रमांक 2 से ठोकी दावेदारी….

Cg voice News:- जांजगीर चांपा विधायक व्यास कश्यप की पत्नी सूरज कश्यप ने जिला पंचायत सदस्य क्षेत्र क्रमांक 2 से ठोकी दावेदारी….
जांजगीर चांपा जिले में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। छत्तीसगढ़ में त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव की घोषणा के बाद अब हर ओर चुनावी माहौल गर्मा रहा है। इसी क्रम में जांजगीर चांपा के विधायक व्यास कश्यप की धर्मपत्नी श्रीमती सूरज व्यास कश्यप ने जिला पंचायत सदस्य के लिए क्षेत्र क्रमांक 2 से अपनी मजबूत दावेदारी पेश की है।
गौरतलब है कि सूरज कश्यप पूर्व में जिला पंचायत की अध्यक्ष रह चुकी हैं और अपने शांत स्वभाव के चलते जनता के बीच काफी लोकप्रिय हैं। वहीं, विधायक व्यास कश्यप भी अपनी जनप्रियता और विकास कार्यों के लिए जाने जाते हैं। अब देखना यह होगा कि आगामी चुनावों में क्षेत्र की जनता का रुझान किस ओर जाता है।