Breaking News चुनाव ड्यूटी से लौट रहे आरक्षक की हुई मौत….
छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में मतदान ड्यूटी से लौटते समय एक आरक्षक की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। यह हादसा 23 फरवरी की रात 10 से 11 बजे के बीच केशकाल-विश्रामपुरी मार्ग पर ग्राम कोहका मेटा के पास हुआ, तब बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई।
मृतक की पहचान आरक्षक नुमेन्द्र भुआर्य के रूप में हुई है, जो बड़ेडोंगर थाना में पदस्थ था और चुनाव ड्यूटी के लिए बड़ेराजपुर ब्लॉक गया हुआ था। हादसे के तुरंत बाद ही उसकी मौके पर मौत हो गई।
फिलहाल केशकाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।