जांजगीर में बंजारंग बाली की मूर्ति को किया गया खंडित:- हिंदू धार्मिक आस्था को पहुंचाया जा रहा ठेस,थाना में शिकायत दर्ज
जांजगीर चांपा जिले के ग्राम पोड़ीदलहा पहाड़ में विराजित बजरंगी बाली की मूर्ति को असामाजिक तत्वों ने खंडित किया है। मामले की शिकायत ग्रामीण युवकों ने थाना प्रभारी को आवेदन देकर 7 दिवस के भीतर आरोपियों की गिरफ्तारी कर कार्यवाही की मांग की है। घटना अकलतरा थाना क्षेत्र की है।
मिली जानकारी अनुसार, पोड़ीदलहा पहाड़ के ऊपर 2 साल पूर्व ग्रामीणों ने बजरंग बली की मूर्ति स्थापित की है। रोजाना श्रद्धालु पूजा अर्चना के लिए पहुंचे है। वही मंगलवार को सुबह पूजा करने के लिए युवक पहुंचे हुए थे। जहा उन्हों ने देखा की बजरंग बली की मूर्ति को खंडित किया गया है जिसमे मूर्ति में लगे आंख को निकाला दिया गया है। वही आस पास में भी तोड़ फोड़ की गई है।
बुधवार को ग्रामीण युवकों ने मामले की जांच के लिए अकलतरा थाना पहुंचे हुए थे। और आवेदन देकर कहा की बंजरांग बली की मूर्ति को अज्ञात असामाजिक तत्वों के लोगो ने दूसरी बार खंडित किया है। जिससे हिंदू धार्मिक आस्था को ठेस पहुंची है। मूर्ति को खंडित कर क्षति पहुंचाई है,हिस्से क्षेत्र में धार्मिक सौहार्द बिगड़ने की संभावना है। हिंदू आस्था पर समर्पित लोगों के मन को आघात पहुंचा है क्षेत्र की जनता में जन आक्रोश है। 7 दिवस के भीतर दोषियों पर कार्यवाही की मांग की है। दिए गए समय पर कार्यवाही नही होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई है। जिसकी जिम्मेदारी जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारी,शासन की होगी।



